एक्सप्लोरर

Shamli: शामली के इस गांव में डेंगू-टाइफाइड का ऐसा प्रकोप, मेहमान तक आने को तैयार नहीं

शामली का एक गांव जहां डेंगू और टाइफाइड ने पैर पसारा तो मेहमानों से लेकर मजदूरों तक ने दूरी बना ली. गांव में अब तक बीमारी से कई मौतें हो चुकी हैं और स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर ही नहीं है.

शामली (Shamli) के कैराना ब्लाक के बीनडा गांव में बड़ी आबादी डेंगू (Dengue) बुखार और टाइफाइड (Typhoid) से पीड़ित है. यहां एक महाने के अंदर ही 10 से अधिक लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है. अब ग्रामीणों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुहार लगाई है. स्थानीय लोगों को कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग कराई थी लेकिन मच्छर कम नहीं हो रहे हैं.

गांव से दूरी बना रहे हैं मेहमान भी
बीनाडा गांव के रमेश कुमार ने बताया हमारे गांव में एक महीने के अंदर 10-15 लोगों की मौत हो चुकी है. मेरा लड़का भी गंभीर बीमारी के चपेट में है. जिसके ऊपर 15 हजार खर्च हो चुके हैं. गांव में कोई भी मजदूर काम करने के लिए तैयार नहीं है ना ही गांव में मेहमान आने को तैयार हैं क्योंकि मेहमानों को और मजदूरों को डेंगू और टाइफाइड होने का डर है. वहीं उर्मिला नाम की एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि बीमारी के चलते लोगों के पास पैसा भी खत्म हो गया है, उधार लेकर बीमारी का इलाज करा रहे हैं. 

सीएमओ को नहीं डेंगू से मौत की खबर
सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जनपद शामली में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. हमारे पास डेंगू से मौत की कोई सूचना नहीं है. गांव में हमारी टीम पहुंच गई है, वहां पर हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है और हमारी एंटी लार्वा टीम भी वहां जा रही है जिससे कि वहां पर छिड़काव किया जा सके, वहां पर मरीजों की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात है. हमने उन्हें मरीजों की जांच के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: Haridwar: डीएम ने तीन महीने बाद की जनसुनवाई तो उमड़ी भीड़, शिकायतों पर विभागों को दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget