एक्सप्लोरर

Shahjahanpur: बेटे की जिद पर रेप पीड़िता ने दर्ज कराया केस, 28 साल बाद DNA टेस्ट से पकड़ा गया आरोपी

यूपी के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोपी 28 साल के बाद पकड़ा गया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद उसका डीएनए टेस्ट कराया था.

UP News: यूपी के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में 12 साल की उम्र में गैंगरेप (Gangrape) की शिकार हुई पीड़िता को 28 साल बाद न्याय मिला है. पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना के 28 साल बाद रेप पीड़िता ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद हुए डीएनए टेस्ट में दोनों आरोपियों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है. गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई थी और उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया था.

बच्चे ने बड़ा होकर पूछा पिता का नाम

बड़े होने पर बेटे ने अपने पिता का नाम मां से जानने की कोशिश की तो पीड़ित महिला ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उनका डीएनए टेस्ट कराया था. डीएनए टेस्ट में एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. यह पूरा मामला शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार इलाके का है. यहां करीब 28 वर्ष पहले नाबालिग लड़की अपनी बहन और बहनोई के घर में रहती थी. इस दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाले नकी हसन एक दिन उसके घर में घुस आया और उसने किशोरी से रेप किया. नकी हसन के बाद उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी नाबालिग के साथ रेप किया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ रेप किया था. उस वक्त रेप पीड़िता की उम्र 12 साल थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि 13 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई थी और 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया था.

Prayagraj News: जानिए कैसे अंग्रेजी में हो रही है संस्कृत की पढ़ाई, बैसाखी के जरिए विदेशों में क्रेज बढ़ाने की कवायद

पति को रेप का पता चला तो लिया तलाक
     
रेप पीड़िता के बहनोई ने उसकी शादी गाजीपुर जिले के एक व्यक्ति के साथ कर दी. लेकिन शादी के 10 साल बाद उसके पति को पत्नी के साथ हुए रेप की घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. इसके बाद महिला लखनऊ आकर रहने लगी. अब तक महिला का बेटा बड़ा हो गया था उसने अपने पिता और मां के बारे में जानना चाहा तो उसे उसकी मां का नाम बता दिया गया. मां से मिलने के बाद बेटे ने अपने पिता का नाम पूछा. इसके बाद मां ने कोर्ट के आदेश पर उसके साथ रेप करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट कराया जिसके बाद आरोपी गुड्डू का डीएनए टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. इस मामले में पुलिस ने रेप के आरोपी गुड्डू को 28 साल बाद ढूंढ निकाला है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें -

Bareilly News: सपा से मोहभंग! सदस्यता अभियान से विधायक शहजिल इस्लाम ने बनाई दूरी, राष्ट्रपति चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget