एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर जेल ने पेश की अनोखी मिसाल, नवरात्रि में 29 मुस्लिम कैदियों ने भी रखा व्रत

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर की जिला जेल में 29 मुस्लिम बंदियों ने नवरात्रि का व्रत रख रखा है. सांप्रदायिक सद्भाव की इससे बड़ी मिसाल कहीं नहीं हो सकती जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश का शाहजहांपुर अमर शहीद अशफाक उल्ला खान और रामप्रसाद बिस्मिल की धरती है. यहां गंगा जमुनी तहज़ीब की हवा सालों से बहती आ रही है. इस कड़ी में शाहजहांपुर की जिला जेल में 29 मुस्लिम बंदियों ने नवरात्रि का व्रत रख रखा है. सांप्रदायिक सद्भाव की इससे बड़ी मिसाल कहीं नहीं हो सकती. मुस्लिम कैदियों द्वारा नवरात्रि व्रत रखे जाने की खूब चर्चा हो रही है.  

शाहजहांपुर जिला कारागार में सभी जाति एवं संप्रदाय के लोग पूर्ण सद्भाव के साथ नवरात्रि का त्यौहार मना रहे हैं. हिंदू संप्रदाय के पुरुष एवं महिला बंदी पूर्ण भक्ति भाव के साथ नवरात्रि व्रत रखे हुए हैं और इसके साथ ही अन्य संप्रदाय के लोग उनका पूर्ण सहयोग कर रहे हैं. दिलचस्प बात है कि सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी नवरात्रि व्रत किया है. 

मुस्लिम बंदियों ने भी रखा नवरात्रि का व्रत
इस बारे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि उनका कहना था कि दुनिया में हर इंसान का एक ही भगवान है. हम अपने विश्वास और चलन के अनुसार उनके अलग-अलग रूप मानकर उनकी पूजा करते हैं. हम इसी सर्व धर्म सम्भाव एवं एक ही शक्ति की मान्यता के आधार पर नवरात्रि का व्रत रखे हुए हैं.

जेल में जिन 29 मुस्लिम बंदियों ने नवरात्रि व्रत किया है उनके नाम हैं- मोहम्मद रजी, दानिश, लड्डन, जहीर, मोहम्मद दाऊद, कामिल बसीम, वकील, शाहिद साद अली, जीशान, मुख्तार इरशाद, तैयब, शान मोहम्मद, मुश्ताक, रुखसार, लड्डन, सहरोज, जबर शेर, अबरार, सद्दाम, रुखसार, कबीर, इरशाद अली, वारिस, सज्जाद मोहम्मद सलीम और इमरान. 

इस बार कारागार में 200 से ज्यादा कैदियों ने नवरात्रि व्रत किया है. जिसमें 17 महिला बंदी भी शामिल हैं. नवरात्रि के सुबह शाम पूजा के भी इंतज़ाम किए गए हैं. जेल में पूजा-भजन कीर्तन की आवाज आती रहती है. संपूर्ण जेल में इन दिनों भक्ति का वातावरण हैं. व्रत रखने वाले क़ैदियों के लिए व्रत के भोजन का भी इंतजाम किया गया है. जिसमें हरेक बंदी को 750 ग्राम उबला हुआ आलू, आधा किलो दूध एवं 50 ग्राम चीनी उपलब्ध कराई गई है. 

जेल में पूजा पाठ के लिए भजन की किताबें, पूजा की सामग्री और वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने जेल में देवी-देवताओं की तस्वीरें भी दी है ताकि वो अपना त्योहार मना सकें.

क्या है JPNIC? जिसे लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget