एक्सप्लोरर

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, टायर फटने से बेकाबू वैन ट्रक से भिड़ी...7 लोग जिंदा जले

उन्नाव में भीषण सड़का हादसा हुआ है। घटनाक्रम के मुताबिक वैन और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में वैन में आग लग गई जिलके चलते 7 लोग जिंदा जल गये

उन्नाव, एबीपी गंगा। उन्नाव के पास देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक वैन टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में विस्फोट के बाद आग लग गई और इसमें सवार 7 लोग जिंदा जल गये। वैन में सीएनजी सिलेंडर लगा होने की वजह से आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को निकलने का मौका नहीं मिला।

ट्रक में भी आग लगने से चालक और क्लीनर उसे जलता छोड़कर भाग निकले। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस को वैन से सात शव मिले। इनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। गांव वालों ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद वैन में धमाके के साथ आग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी वैन के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

घटनाक्रम के मुताबिक बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के पास बांगरमऊ टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात एक सवारियों से भरी वैन उन्नाव से हरदोई की ओर जा रही थी। वैन की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से भी वाहन तेज रफ्तार में आ रहे थे। इसी दौरान अचानक वैन का अगला टायर फट गया, जिससे वैन अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जहरदस्त भिड़ंत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यहां घटना देखने से यह पता चल रहा है कि वैन का टायर फटने से वैन गलत दिशा में जाकर दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में टकरा गई। जिससे वैन में आग लग गयी। आग लगने से ट्रक भी आग की चपेट में आ गया। वहीं इस हादसे में 7 लोगों की जलकर मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को हटवाकर यातायात चालू कराया जा रहा है। अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget