एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आसमानी बिजली गिरने से 3 महिलाओं समेत 7 की मौत, 5 झुलसे

यूपी के फतेहपुर जिले में आसमानी बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में से 3 महिलाएं भी शामिल हैं. मृतकों को 4- 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा.

Fatehpur Sky Lighting: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, 11 मवेशियों की भी मौत हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बिजली की चपेट में आने से जिले में 7 लोगों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है. राजस्व कर्मियों की टीम आपदा में हुए नुकसान का आकलन कर रही है.  

मृतकों में से 3 महिलाएं शामिल 
जिले में 7 मौतों के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. डीएम अपूर्वा दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बिंदकी तहसील में 2 लोगों की मौत हुई है तो वहीं सदर तहसील में 3 लोगों की मौत हुई. मृतकों में से 3 महिलाएं भी शामिल हैं. मृतकों को 4- 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और झुलसे हुए लोगों को 2 -2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. 

दो तहसीलों में मचा कोहराम 
बता दें कि, बिंदकी तहसील क्षेत्र के बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में रहने वाली शिवकली पेड़ में बंधी भैंस को खोलने गई थी तभी अचानक बारिश होने लगी. जिसके बाद वो पेड़ के नीचे खड़ी हो गई. तभी आकाशीय बिजली गिरने से वृद्धा की मौत हो गई. वहीं, चांदपुर थाना क्षेत्र के भीखनीपुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय कौशल्या देवी जंगल में मवेशी चराने गई थी तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और महिला की मौत हो गई. असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी 35 वर्षीय मथुरा निषाद और कोंडर गांव निवासी 50 वर्षीय सोनिया विश्वकर्मा जंगल गए थे तभी अचानक बिजली गिर गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

गाजीपुर थाना क्षेत्र के लाक्षीरामपुर निवासी 26 वर्षीय सुनील साहू बिजली गिरने से झुलस गया. जबकि, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरानी कटरी निवासी 17 वर्षीय नानकु, 40 वर्षीय गुजरिया बिजली गिरने से झुलस गए. असोथर थाना क्षेत्र की 50 वर्षीय सोनिया की मौत हो गई. वहीं, गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरूहा गांव निवासी 36 वर्षीय दिव्यांग दिनेश पाल निवासी भोलापुर गांव की मौत हो गई. 

जल्द मुहैया कराई जाएगी आर्थिक मदद
मामले में डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया की आकाशीय बिजली गिरने से दो तहसीलों में सात लोगों की मौत हुई है. जिसमे सदर तहसील में पांच लोगों की और बिंदकी तहसील में दो लोगों की मौत हुई है. एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया गया है. आर्थिक सहायता जल्द ही मुहैया कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों से बड़ा खुलासा, बम बनाने में माचिस की तीलियों के बारूद का किया था इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget