एक्सप्लोरर

Akahara Parishad in Haridwar: अखाड़ा परिषद में रार बढ़ी, सात अखाड़ों ने अखाड़ा परिषद से अलग होकर अध्यक्ष, महामंत्री चुना

Haridwar Akahara News: हरिद्वार में सात अखाड़ों ने अपनी अलग बैठक कर महामंत्री, अध्यक्ष चुन लिया है. अब इसे लेकर विवाद और बढ़ गया है.

Haridwar Akahara Parishad: सात अखाड़ों द्वारा अखाड़ा परिषद से अलग होकर नए अध्यक्ष, महामंत्री के साथ साथ पूरी कार्यकारिणी घोषित किए जाने के बाद अखाड़ा परिषद की रार बढ़ती दिखाई दे रही है. अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरी गिरी ने अलग होकर नए अध्यक्ष महामंत्री पद की घोषणा करने वाले अखाड़ों की बैठक को असंवैधानिक करार देते हुए नियमों के विपरीत बुलाई गई बैठक बताया है. उनका कहना है कि, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंत्री पद के लिए 25 अक्टूबर को प्रयागराज में बैठक निश्चित की गई है, जो अखाड़ों के साधु संत अलग से बैठक कर अपने आप को अध्यक्ष महामंत्री व अन्य पदों पर आसीन होने की बात कर रहे हैं. उनको प्रयागराज में 25 तारीख को होने वाली बैठक में अपना बहुमत साबित करते तो अच्छा होता. अलग होकर कुछ अखाड़ों के साधु संत अपने आप को अध्यक्ष महामंत्री के पदों पर आसीन होने की बात कर रहे हैं, वह अवैध है.

25 अक्टूबर को प्रयागराज में होनी है बैठक

अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नरेंद्र गिरी के मृत्यु के बाद अध्यक्ष पद खाली होने के कारण अध्यक्ष पद पर चुनाव होना था. जिसके लिए प्रयागराज में 25 अक्टूबर को एक बैठक निरंजनी अखाड़े बाघम्बरी मठ प्रयागराज में बुलाई गई है, लेकिन उससे पहले ही 7 अखाड़ों ने बैठक कर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री पद पर नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी, जिसके बाद मौजूदा महामंत्री हरि गिरि महाराज ने पत्रकार वार्ता करते हुए उक्त बैठक को असंवैधानिक घोषित करते हुए कहा कि, अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 25 अक्टूबर को प्रयागराज में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सभी 10 अखाड़ों को न्योता दिया गया है. उससे पूर्व कुछ भी कहना न्याय संगत नहीं होगा. 

बैठक को बताया अवैध 

उन्होंने कहा कि, आगामी 25 तारीख को बुलाई गई बैठक में अगर यह सभी अखाड़े अपना पक्ष रखकर बहुमत साबित करते हैं, तो ज्यादा अच्छा रहता. वहीं, पत्रकार वार्ता में बोलते हुए निरंजनी अखाड़े के श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि, गलत तरीके से बुलाई गई बैठक और उसके द्वारा की गई घोषणा पूरी तरह से अवैध है. क्योंकि अखाड़ा परिषद के महामंत्री द्वारा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष हेतु बैठक प्रयागराज में बुलाई गई है. अचानक से इस तरह बैठक बुलाकर कोई घोषणा किया जाना न्याय संगत नहीं है. उन्होंने कहा कि, जो बैरागी आज अखाड़ा परिषद में होने की बात कर रहे हैं, वे कुंभ के दौरान पहले ही अखाड़ा परिषद से अलग होकर अपना परिषद अलग बना चुके हैं. ऐसे में उनकी गिनती कोई मायने नहीं रखती, साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके साथ सन्यासियों के साथ अखाड़े अभी भी साथ हैं, और अन्य अखाड़ों के साधु संत भी हमारे संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें.

UP Minister Remark: योगी सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, 'मुट्ठी भर हैं डीजल-पेट्रोल का उपयोग करने वाले'

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget