एक्सप्लोरर

Lucknow: राजधानी के तीन अस्पतालों पर मरीज के परिजनों से मनमानी फीस लेने का आरोप , प्रशासन ने जवाब तलब किया

लखनऊ के तीन अस्पतालों पर गंभीर आरोप लगा है. इसके तहत इन निजी अस्पतालों ने मरीजों के परिजनों से अलग अलग मदो में मनमाने ढंग से फीस वसूली है.


लखनऊ: कोरोना महामारी के दौरान कई अस्पतालों ने मनमाने तरीके से फीस वसूली. एक तरफ मरीज की तीमारदार अपने मरीज को बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ निजी अस्पतालों ने लोगों का शोषण किया. इस बीच राजधानी लखनऊ में कोविड रोगियों के इलाज के लिए अधिक वसूली करने वाले तीन और अस्पतालों को नोटिस भेजा है.

नोडल अधिकारी ने जवाब तलब किया

लखनऊ की नोडल अधिकारी डॉ. रौशन जैकब ने अधिक वसूली की शिकायतों का संज्ञान लेते हुये कड़ी कार्रवाई की है. शहर के ओपी चौधरी, चरक हास्पिटल व मेट्रो सिटी हास्पिटल से स्पष्टीकरण तलब किया गया है. 24 घंटे के भीतर सभी संबंधित दस्तवेज़ों सहित जवाब मांगा है.

मनमाने ढंग से लिया शुल्क

ओपी चौधरी हास्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर द्वारा दवाओं के मद में मनमाने ढंग से शुल्क लेने के साथ ही सर्जिकल गुड्स, चिकित्सा परामर्श, पैथोलॉजी जांच सहित अन्य मदों में अत्यधिक राशि कोविड उपचार के रूप में वसूलने का आरोप लगा है. दूसरी तरफ चरक हास्पिटल एन्ड रिसर्च सेंटर द्वारा कोविड रोगी के परिजनों से अधिक वसूली का आरोप है.

चरक हॉस्पिटल ने बनाया 10 लाख से ज्यादा का बिल

इन आरोपों को लेकर शिकायतकर्ता का कहना है कि, उक्त रोगी को 21 अप्रैल को जेहटा रोड स्थित हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जो 5 मई तक वहां रहा और उसके बाद रोगी को दुबग्गा स्थित चरक हास्पिटल में पोस्ट कोविड इलाज के लिए भर्ती कराया गया.  13 मई को रोगी की मौत हो गई. हास्पिटल द्वारा इस मरीज़ की भर्ती अवधि के लिए कुल 10 लाख से ज्यादा रुपये का बिल बनाया गया, जिसमे 2 लाख 4 हजार 65 रुपए दवाइयों के भुगतान के रूप में वसूले. 

शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई बिल समरी को देख कर ऐसा लगता है कि, हास्पिटल द्वारा डॉक्टर विजिट, प्रोसिजरल चार्जेज इत्यादि मदों में अत्यधिक राशि वसूल की गई.

मेट्रो हास्पिटल ने भी की वसूली

वहीं, मेट्रो सिटी हास्पिटल पर कोविड रोगी के 8 दिन के उपचार के दौरान विभिन्न मदों में कुल 5 लाख, 25 हज़ार वसूलने का आरोप लगाया है. लेकिन इलाज के भुगतान से सम्बंधित उनको कोई बिल उपलब्ध नहीं कराया गया. डिस्चार्ज के 15 दिन बीत जाने के बाद भी हास्पिटल द्वारा रोगी के परिजन को बिल नहीं उपलब्ध कराया.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि, मरीज का भोजन, डॉक्टर व स्टाफ के लिए पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क इत्यादि का खर्चा भी मरीज से वसूल किया गया. शिकायतकर्ता द्वारा हास्पिटल पर ओवर प्राइजिंग, मानसिक प्रताड़ना व मार पीट का भी आरोप लगाया गया है.

ये भी पढ़ें.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश- सभी कोविड अस्पतालों में तैयार हो 'पोस्ट कोविड वार्ड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
रायबरेली में बारिश के बाद धंसी जमीन तो खुला राज! दिखीं रहस्यमयी सुरंग और ऐतिहासिक दीवारें
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget