एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश- सभी कोविड अस्पतालों में तैयार हो 'पोस्ट कोविड वार्ड'

योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में ब्लैक फंगस के उपचार की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए और इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार को पत्र भेजकर आवंटन बढ़ाने का अनुरोध किया जाए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बावजूद कुछ लोगों को चिकित्सीय निगरानी की जरूरत के मद्देनजर हर कोविड अस्पताल में 'पोस्ट कोविड वार्ड' तैयार करने के आदेश दिए हैं. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए 'टीम-नाइन' के साथ बैठक में कहा, "कोविड संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके कुछ लोगों को अभी भी चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता पड़ रही है. ऐसे में कोविड उपचार के साथ-साथ पोस्ट कोविड (कोविड से ठीक होने के बाद) मेडिकल समस्याओं के इलाज की व्यवस्था आवश्यक है. लिहाजा सभी समर्पित कोविड अस्पतालों में 'पोस्ट कोविड वार्ड' तैयार किए जाएं."

उन्होंने कहा कि इस वार्ड में हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था हो. इन मरीजों के चिकित्सकीय उपचार के साथ-साथ भोजन के लिए भी समुचित प्रबन्ध किए जाएं. योगी ने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के संबंध में नीति जारी कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इच्छुक संस्थाओं को सरकार की ओर से सभी जरूरी प्रोत्साहन दिए जाएंगे और 'पीएम केयर्स', राज्य सरकार और सीएसआर के माध्यम से स्थापित हो रहे ऑक्सीजन संयंत्र की क्रियाशीलता यथाशीघ्र शुरू की जाए.

ब्लैक फंगस के उपचार की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए- योगी

मुख्यमंत्री ने ताकीद की कि प्रदेश के सभी जनपदों में ब्लैक फंगस के उपचार की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए और इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार को पत्र भेजकर आवंटन बढ़ाने का अनुरोध किया जाए.

योगी ने कहा ''विशेषज्ञों के आकलन के मद्देनजर प्रदेश को कोविड-19 की तीसरी लहर से संबंधित चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा. सभी मेडिकल कॉलेजों में 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) वार्ड तैयार किए जाएं. महिलाओं और बच्चों की सुविधा के दृष्टिगत लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल को 'मदर एंड चाइल्ड कोविड केयर सेंट' के रूप में तैयार कराया जाए.'' उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग को बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं केजीएमयू और स्वास्थ्य विभाग को इन्सेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार) से प्रभावित जनपदों में पीकू की स्थापना का अनुभव है.

ये भी पढ़ें.

Coronavirus: प्लाज्मा थेरेपी पर बढ़ा कन्फ्यूजन, IMA ने कहा- मरीज के तीमारदार की मंजूरी से दिया जा सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget