एक्सप्लोरर

Security in Ayodhya: आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में बढ़ी सुरक्षा, संदिग्धों पर है पुलिस की पैनी नजर

Ayodhya Police Security: आतंकियों (Terrorists) की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या (Ayodhya) का सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है. राम जन्मभूमि जाने वाले मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. 

Security Increased in Ayodhya: दिल्ली (Delhi) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से आतंकियों (Terrorists) की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या (Ayodhya) का सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है. अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. हालांकि, अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या हमेशा ही सुरक्षा घेरे में रहती है. राम मंदिर (Ram Mandir) का फैसला आने के बाद से बड़ी संख्या में सुरक्षा बल अयोध्या की सीमा पर तैनात हैं.

हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही
अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए उसका सुरक्षा घेरा हमेशा सख्त रहता है. लेकिन, देश की राजधानी दिल्ली में आतंकियों के गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में पकड़े गए आतंकियों और उनके कनेक्शन को देखते हुए अयोध्या का सुरक्षा घेरा और भी सख्त कर दिया गया है. राम जन्मभूमि जाने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही अयोध्या के प्रवेश द्वार पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अयोध्या में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है. वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है. दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आतंकियों के गिरफ्तारी के बाद लगातार खुफिया विभाग अलर्ट पर है. पकड़े गए आतंकी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे. अयोध्या में पहले भी आतंकी हमला 5 जुलाई 2005 को हो चुका है. इस वजह से अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है.  

संदिग्धों पर है पुलिस की नजर 
अयोध्या को अभेद किले के रूप में बदल दिया गया है लेकिन सुरक्षा में कोई सेंध ना लगे इसके लिए प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. अयोध्या में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को सख्त चेकिंग अभियान से गुजरना पड़ रहा है. वाहनों की तलाशी ली जा रही है ताथ ही वाहन स्वामियों की आईडी भी चेक की जा रही है. इतना ही नहीं संदिग्धों पर भी पुलिस पैनी नजर रख रही है. अयोध्या में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हो रही है. कंट्रोल रूम पर बैठकर सुरक्षा बल के जवान अयोध्या में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के पर नजर बनाए हुए हैं.

पुलिस कर रही है ये अपील 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अयोध्या हमेशा अलर्ट रहती है. निरंतर चेकिंग हो रही है, सादे वस्त्रों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं जो हर आने जाने वालों पर नजर रखे हुए हैं. खुफिया तंत्र अपना काम कर रहे हैं, लगातार सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग भी की जा रही है. समय-समय पर जनता को भी जागरूक किया जाता है. सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण अयोध्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. अयोध्या के सभी प्रवेश द्वार और मार्गों पर बैरियर स्थापित हैं. बैरियर पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात हैं और निरंतर चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है. सभी से अपील भी की जा रही है कहीं भी कोई भी लावारिस वस्तु नजर आती है तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें. 

ये भी पढ़ें: 

Rakesh Tikait in Meerut: शहीद मेजर मयंक विश्नोई के परिवार से मिले राकेश टिकैत, बताया- ओवैसी को क्यों कहा था 'चचाजान'

Terrorists UP Connection: सपा सांसद बोले- अगर आतंकवादी हैं तो मिले कड़ी सजा, नहीं होना चाहिए ये काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती के गढ़ में चंद्रशेखर आजाद की हुंकार, 10 दिन बाद BSP का भी शक्ति प्रदर्शन
मायावती के गढ़ में चंद्रशेखर आजाद की हुंकार, 10 दिन बाद BSP का भी शक्ति प्रदर्शन
अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनाव लड़ने से क्यों भागे?
अखिलेश यादव पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- रणछोड़ अखिलेश, चुनाव लड़ने से क्यों भागे?
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
CM योगी बोले- 'INDIA गठबंधन अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget