एक्सप्लोरर

यूपी में शुरू हुआ 'स्कूल चलो अभियान', बेसिक शिक्षा मंत्री ने छात्रों को ड्रेस व जूते-मोजे बांटे

उत्तर प्रदेश में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसकी औपचारिक शुरुआत बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपना जायसवाल ने छात्रों को स्कूल बैग, ड्रेस और जूते-मोजे बांटकर की।

लखनऊ, एबीपी गंगा। बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर ''स्कूल चलो अभियान'' को शुरु किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अनुपमा जायसवाल ने 800 छात्र छात्राओं को स्कूल बैग, यूनिफार्म, किताबें और जूते मोजे बांटे।

पहली बार बांटी गई खादी की यूनिफार्म हली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत मोहनलालगंज के छात्र छात्राओं को खादी की यूनिफार्म बांटी गयी। प्रदेश के चार जनपदों के 7 विकास खंडों में इस साल से खादी की यूनिफार्म बांटी जानी है। लखनऊ, सीतापुर, मिर्जापुर और बहराइच के कुल 7 खण्डों में इसे वितरित किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस साल से छात्र छात्राओं को एक यूनिफार्म स्काउट गाइड की भी दी जायेगी।

1.80 करोड़ के नामांकन का लक्ष्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा की इस साल विभाग ने एक करोड़, 80 लाख छात्र छात्राओं के नामांकन का लक्ष्य रखा है। पिछले साल के मुकाबले यह 21 लाख अधिक है। इसके लिये 31 जुलाई तक प्रदेश भर में 'स्कूल चलो'' अभियान चलाया जायेगा।

कस्तूरबा विद्यालय को 12वीं तक करने की तैयारी बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को अपग्रेड करके 12वीं तक की पढाई कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि कई छात्राएं आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं अगर आवासीय विद्यालय 12वीं तक हो जाएंगे तो छात्राएं 12वीं तक पढ़ाई करेंगी।

अब छात्र करेंगे टीचर्स की रेटिंग पढाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए परिषदीय स्कूलों में अब छात्र टीचर्स की रेटिंग करेंगे। इसके लिए, विभाग प्रोफोर्मा बनाएगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने कहा की स्कूलों में लास्ट पीरियड में पीटी और खेलकूद अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा छात्र अपने शिक्षकों को पहचाने इसके लिए सभी क्लासरूम में टीचर्स के फ़ोटो लगाये जायेंगे। प्रार्थना सभा में सरस्वती वंदना होगी।

100 फीसदी उपस्थिति पर स्टूडेंट्स का होगा सम्मान अपर मुख्य सचिव ने बताया की 100 फीसदी उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को बेसिक शिक्षा विभाग पुरस्कृत करेगा। साथ ही प्रत्येक जिले में अच्छा कार्य करने वाले 10 से 12 शिक्षकों का हर साल सम्मान होगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल ने छात्र छात्राओं को मिड डे मील बांटा और स्कूल चलो अभियान की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने स्कूल चलो अभियान पर किया ट्वीट वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके सन्देश दिया की एक भी बच्चा छूट न जाये, हर बच्चा स्कूल में आये।

मुख्यमंत्री ने लिखा की 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान चलाया जायेगा। माता पिता से अनुरोध है की 6 से 14 साल तक के सभी बच्चों को स्कूल भेजें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget