एक्सप्लोरर

UP News: सुभासपा की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की घर में घुसकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

UP News: यूपी के संत कबीर नगर में सुहेलदेव समाज पार्टी की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की हत्या का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. रविवार को जमीन विवाद में दिन दहाड़े प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई. 

ये मामला खलीलबाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के डीघा बायपास का है. खबर के मुताबिक रविवार देर शाम बेडरूम में खून से सनी उनकी लाश बरामद की गई है. उसके चेहरे और गले पर धारदार हथियार से वार करने के गंभीर चोट के निशान मिले हैं. 

इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. घटना के सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई. जहां पुलिस का ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. किसी तरह गांव वालों को मनाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

सुभासपा नेता नंदनी राजभर की हत्या
पुलिस जमीनी विवाद को केंद्र में रखकर मामले की जांच कर रही है. हत्या के बाद पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. नंदनी राजभर के ससुर की भी कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी. 

नंदनी राजभर काफ़ी समय से सुभासपा से जुड़ी हुईं थी और महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव की ज़िम्मेदारी संभाल रही थीं. रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद शाम 4:00 बजे वह अपने घर लौटी थी. उनके पति शहर में मजदूरी करने गए थे. उनका सात साल का इकलौता बेटा भी खेलने गया था. 

शाम 5:30 बजे मोहल्ले की कोई महिला उनके घर में किसी काम से गई. दरवाजा खुला होने के चलते महिला नंदनी राजभर के कमरे में पहुंची, तो उसने नंदनी के शव को देखा. महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौक़े पर पहुंच गए. 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की परीक्षण किया, मामले की गंभीरता को देखते हुए. अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह भी मौके पर पहुंच गए. इस घटना को लेकर सुभासपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है. 

बताया जा रहा है कि नंदनी राजभर के ससुर की भी कुछ दिन पूर्व हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर नंदनी राजभर द्वारा ससुराल पक्ष की ओर से मुकदमा लड़ा जा रहा था. आरोप है कि इसी हत्या की वारदात में मुकदमा लड़ रही नंदनी राजभर की भी जमीनी विवाद के चलते हत्या की गई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

UP Politics: आपस में भीड़े योगी सरकार के दो मंत्री, ओम प्रकाश राजभर को दारा सिंह चौहान ने दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget