एक्सप्लोरर

'आनंद यादव ने दी थी मारने की धमकी', सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्या पर परिवार का गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर में सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्या मामले में परिवार ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, परिवार का कहना है कि ये लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे.

Nandini Rajbhar Murder: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में ज़मीन विवाद में सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है. परिवार ने कई लोगों पर नंदिनी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इसे लेकर पुलिस थाने में भी शिकायत की गई थी लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई. 

संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा गांव में रहने वाली नंदिनी राजभर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा में प्रदेश महासचिव पद पर थी. रविवार को वो बीजेपी दफ्तर में बैठक के बाद घर लौटी थी, जिसके बाद घर में घुसकर कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. नंदिनी राजभर के गले और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं. 

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका नंदिनी के देवर बृजमान राजभर ने यूपी तक से बातचीत में बताया कि नंदिनी ससुराल पक्ष की ओर से जमीन विवाद की लड़ाई लड़ रही थी. जिसे लेकर कई लोगों से उनका विवाद चल रहा था. बृजमान ने बताया नंदिनी को आनंद यादव, पन्ने लाल और श्रवण यादव की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं, परिवार की ओर से इसकी पुलिस में शिकायत भी की गई थी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई. 

इससे पहले भी इसी जमीन विवाद में नंदिनी के ससुर की भी हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद ज़मीन विवाद की लड़ाई को नंदिनी ने आगे बढ़ाया था. लेकिन, ये बात दबंगों को पसंद नहीं थी और वो लगातार उस पर दबाव बना रहे थे. रविवार की शाम नंदिनी राजभर की उनके बेडरूम में ही निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारों ने धारदार हथियार से उनके चेहरे और गर्दन पर कई बार भी किया.

इस घटना को लेकर सुभासपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है. पुलिस ने इसी मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद चौकी इंचार्ज और कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

CAA Rules: 'मुस्लिमों के दम पर सरकार चलाने वाले लोग..', CAA लागू होने पर बोले ओम प्रकाश राजभर, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget