एक्सप्लोरर

Sawan 2024: सावन सोमवार के पहले दिन लोधेश्वर महादेवा में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sawan 2024: सावन माह के शुरु होते ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते ही जा रही है. वहीं सावन मेले की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे भी लगाए गए है.

Sawan Somwar 2024: सावन महीने के पहले सोमवार पर आज सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. भक्त आदि देव महादेव स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना कर रहे हैं. भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद रखने के लिए प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है. यहाँ आने वाले शिवभक्तों के लिए पेयजल, प्रकाश, शौचालय, स्वास्थ्य आदि के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अभरण सरोवर पर श्रद्धालु स्नान कर रहेंगे. जिसकी सुरक्षा के लिए तालाब में जाल लगाया गया है. 

शिवभक्तों को कतार बद्ध तरीके से जलाभिषेक करवाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है.दूर दूर के जनपदों से आने वाले शिवभक्तों का जमावड़ा कल शाम से ही महादेवा पहुंच गए थे. तमाम श्रद्धालु पैदल व छोटे-बड़े वाहनों से हर हर बम बम के जयकारे लगाते हुए महादेव की नगरी में पहुंचकर जगह जगह भजन कीर्तन कर रहे हैं. मेले में तमाम दुकानें सजी हैं. 

सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन भी लगाए गए
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक एडिशनल एसपी, चार सीओ, 11 एसएचओ, 14 इंस्पेक्टर, 110 उपनिरीक्षक, 7 महिला उपनिरीक्षक, 90 महिला आरक्षी, 380 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, पांच टीएसआई, 25 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 140 होमगार्ड, 30 ट्रैफिक पुलिस होमगार्ड, एक कम्पनी पीएससी air एक बम निरोधक दस्ता तैनात रहेंगे. मेले को चार जोन नौ सेक्टरों में में बांटा गया है. मेले क्षेत्र की निगरानी के लिए 45 कंट्रोल रूम से जुड़े सीसीटीवी कैमरे तथा 15 प्राईवेट कैमरे व ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं.

मेले पर पांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी रखेंगे नजर
वहीं अभरण सरोवर पर एक मोटरबोट के साथ फ्लड कंपनी व चार गोताखोर तैनात हैं. मेले की व्यवस्थाओं पर पांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे. इसके अलावा एसडीएम पवन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार आलोक कुमार पाठक, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय, मेला प्रभारी महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी मेले की व्यवस्था में जुटे हैं. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी समय-समय पर मेला पहुंचकर कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे. श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़े करने के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: नेम प्लेट विवाद पर सुप्रीम आदेश का यूपी में दिखा ये असर, सामने आईं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget