एक्सप्लोरर

Happy Sawan Somvar: सावन के दूसरे सोमवार पर प्रयागराज के शिव मंदिरों मे आस्था का सैलाब, ड्रोन कैमरों से निगरानी

UP News: सावन के दूसरे सोमवार पर प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, तक्षक तीर्थ मंदिर और पड़िला महादेव समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लम्बी लाइन लगी हुई है.

Prayagraj News: भगवान शिव की आराधना के महीने सावन के दूसरे सोमवार पर संगम नगरी प्रयागराज के शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भोले भंडारी को खुश करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कोई मंदिरों में जलाभिषेक कर रहा है तो कोई दूध व बेल की पत्तियों से पूजा- अर्चना कर रहा है. सावन के दूसरे सोमवार पर प्रयागराज के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. कई कांवडिए भी शिव मंदिरों में पूजा-आराधना के बाद संगम का जल लेकर ज्योतिर्लिगों की यात्रा पर निकल पड़े हैं.

दूसरे सोमवार पर आज शहर के मनकामेश्वर मंदिर, दशाश्वमेध मंदिर, तक्षक तीर्थ मंदिर और पड़िला महादेव समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लम्बी लाइन लगी हुई है. इस मौके पर कई शिव मंदिरों में भजन व आरती के विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं. यमुना तट स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में सुबह के वक्त भोलेनाथ की विशेष आरती हुई. इस आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भोले के भक्त मौजूद थे. इस दौरान पूरा माहौल शिव मय हो गया था.

तांगा दौड़ देखने को आते हैं दूर-दराज के श्रद्धालु
इस मौके पर शिव मंदिरों व दूसरी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए की जा रही है. सावन के हरे सोमवार पर प्रयागराज में तांगा दौड़ भी होती है, जिसे देखने के लिए देश के कोने- कोने से श्रद्धालु यहाँ आते हैं. पौराणिक मान्यताओं के चलते संगम नगरी प्रयागराज में सावन का विशेष महत्व है. आज यहां कई जगहों पर कजरी गायन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. मान्यता है कि शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव का कृपा अपार मिलती है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: सपा या BSP, एक ही नाव पर दोनों पार्टी, लेकिन अगुवा कौन?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget