एक्सप्लोरर

UP Sawan Mela 2024: ATS और एसटीएफ की निगरानी में होगी सावन की कावड़ यात्रा, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी लाइव निगरानी

UP Sawan Mela News: यूपी में इस श्रावड़ मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इस बार यात्रा को लेकर सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के सहायता के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है.

Sawan Mela 2024: प्रदेश में इस बार श्रावण मेला और उसमें होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खासे गंभीर है. इसीलिए यूपी का प्रशासनिक और सुरक्षा तंत्र दोनों हरकत में है. बैठकों के दौर के बीच यह तय हुआ है कि जहां कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासनिक तंत्र व्यवस्था पर नजर रखेगा. वहीं सुरक्षा के लिए एटीएस और एसटीएफ के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम में भी तैनात रहेंगी.
 
श्रावण मेले और कावड़ यात्रा के दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग आते हैं. इसलिए व्यवस्था से पहले सुरक्षा की बात करते हैं. अयोध्या में इस दौरान ड्रोन से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. जहां संबंधित सारे विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे. जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सके. यू कहे कि सुरक्षा इतनी कड़ी होगी कि जल ,थल और नभ तीनों जगह पर सतर्क नजर रखी जाएगी. आसमान से ड्रोन लाइव फुटेज उपलब्ध कराएंगे. सीसीटीवी कैमरे हर आने जाने वाले पर निगाह रखेंगे.

मेले में ATS व एसटीएफ रहेंगे तैनात
पुलिस और पीएसी के अलावा मेले में एटीएस व एसटीएफ भी तैनात रहेगी. अब जल की बात करे तो सरयू में स्नान करते समय दुर्घटना से बचाने के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ तैनात रहेगी. स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया जाएगा इसके अलावा प्रमुख मंदिरों और स्नान घाटों के साथ प्रत्येक संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े जवान मुस्तैद दिखाई देंगे. 

क्या बोले डीजीपी प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार (डीजीपी यूपी ) ने कहा कि शासन की तरफ से यही प्रयास होगा कि जितने भी श्रद्धालु आ रहे हैं. उनको हम बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराए. जिससे उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौकस रहे. इसके निर्देश दिए गए हैं. पर्याप्त पुलिस बल प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर लगाया जाएगा. इसके अतिरिक्त जो कावड़ शिविर लगेंगे या जो रास्ते जिस रास्ते से श्रद्धालु आएंगे. उनके रहने इत्यादि की जगह पर सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएगी. अयोध्या जी में विशेष व्यवस्था घाटों पर भी रहेगी. यहां के प्रमुख मंदिरों में भी रहेगी जहां पर ज्यादा भीड़ रहती है.

25 सहायता केंद्र बनाने का निर्देश
डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सावन झूला मेला और कावड़ यात्रा को लेकर अयोध्या, बस्ती और देवीपाटन मंडल के अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस बैठक में जो निर्देश दिए गए. उसमें प्रमुख रूप से मार्ग में गड्ढे न होने कावड़ यात्रियों और दर्शनार्थियों के कैंप हाईवे और एक्सप्रेस वे से उचित दूरी पर होने सफाई व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 सहायता केंद्र बनाने का निर्देश दिया. साथ ही समुचित दवाओं और आक्सीजन की उपलब्धता के साथ चिकित्सा कैंप लगाने के निर्देश शामिल है. यानि सुविधा के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

बैठक में सभी जिले के डीएम ऑनलाइन जुड़े
बैठक में तीन-चार मंडलों के लोग थे. यहां पर और सभी जिले के जिलाधिकारी ऑनलाइन भी जुड़े हुए थे. उनको यह बताया गया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता अनुसार कंपार्टमेंट रखे जाएं और कंपार्टमेंट बनाने के लिए फ्लैक्सिबल बैरियर या सड़क पर जो बैरियर है. उनका ट्रायल दिया जाए. उन्हें यह भी बताया गया कि दो लेवल के व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए. एक सीनियर ऑफिसर एक जूनियर ऑफिसर और आसपास के जिले में रहने वाले एक दूसरे से उसके माध्यम से संपर्क में रहे. ताकि अगर यहां पर ज्यादा क्राउड है तो बाहर से जो आ रहे समय से ही रेगुलेट कर सके.

SDRF व गोताखोरों की टीम हमेशा रहेगी तैनात 
स्थानीय प्रशासन को बताया गया कि श्रद्धालु जो बाहर से आ रहे हैं. वो ट्रैक्टर ट्राली से ज्यादा लोग आते हैं तो उनको जितना नजदीक हो पार्किंग कराए. ऐसा ना हो की 5 किलोमीटर 10 किलोमीटर दूर पार्किंग कर दे. जिससे उन्हें मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत होगी. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि नदी में जो जो बैरिकेड जगह है. जो फ्लोटिंग जनरेट जगह है वहीं पर स्नान करे लोग. इस बात के लिए भी लोगों को लगातार सिस्टम द्वारा अपडेट किया जाए रहा है. एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम हमेशा तैनात रहेगी. इस तरह से अच्छे इंतजाम हो इसके लिए निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Azam Khan News: आजम खान के रिसॉर्ट पर JCB चली, सरकारी जमीन पर किया था अवैध कब्जा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget