एक्सप्लोरर

सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी और सपा को बताया ब्राह्मण विरोधी, बोले- साथ है बीएसपी  

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बीजेपी के अत्याचारों से दुखी ब्राह्मण समाज उसे सत्ता से बाहर करेगा. जितना शोषण ब्राह्मणों का बीजेपी सरकार में हुआ है कभी किसी सरकार में नहीं हुआ.

Satish Chandra Mishra Meerut Visit: मेरठ में बहुजन समाज पार्टी की प्रबुद्ध वर्ग समाज की संगोष्ठी में आए बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों ही ब्राह्मण समाज की विरोधी हैं. इसलिए, 2022 में मायावती की सरकार बनेगी और फिर से कानून का राज स्थापित होगा. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अब बीएसपी के साथ है. मिश्रा ने मेरठ में प्रबुद्ध वर्ग की एक विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ये बातें कही.

बीजेपी के अत्याचारों से दुखी है ब्राह्मण समाज
सतीश चंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी के अत्याचारों से दुखी ब्राह्मण समाज ही उसे सत्ता से बाहर करेगा. जितना शोषण और उत्पीड़न ब्राह्मण समाज का बीजेपी सरकार में हुआ है कभी किसी सरकार में नहीं हुआ. बीएसपी ने ब्राह्मण समाज को सबसे ज्यादा सम्मान सुरक्षा और तरक्की देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है. मिश्रा ने कहा कि अब ब्राह्मणों पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा. बीएसपी हमेशा ब्राह्मणों के सम्मान के लिए खड़ी रहेगी.

बीजेपी ने छलावा किया है
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश का 16 प्रतिशत ब्राह्मण समाज 2007 की तरह 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा. मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मणों के 700 से ज्यादा एनकाउंटर किए गए हैं. कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी को बांधकर गाड़ी पलटा कर मारा गया है. इस सरकार में कानून का राज नहीं रहा, पुलिस का गुंडाराज चल रहा है. सरकार में बैठे लोग ब्राह्मणों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में वर्ष 2007 में बनी तो बहन जी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को बड़े मंत्रालय दिए. 15 एमएलसी बनाए, 35 को तो मंत्री का दर्जा दिया गया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने ब्राह्मण समाज को शोषण देने के अलावा कुछ नहीं दिया. सभी वर्गों के साथ बीजेपी ने छलावा किया है.

किसान आज सड़क पर है
बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि किसानों से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया गया, लेकिन किसान आज सड़क पर है. एक साल हो गया, किसानों के प्रदर्शन में 500 लोग मर गए, इनको कोई फर्क नहीं पड़ा. बीजेपी केवल तीन उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है. मिश्रा ने कहा कि बीएसपी भाजपा का असली चेहरा सामने ला रही है अभी तक प्रदेश के केवल 22 जिलों में ही ब्राह्मण समाज के सम्मेलन हुए हैं और योगी सरकार इतना डर गई है कि लखनऊ से निर्देश देकर सम्मेलन में आए लोगों को अंदर नहीं जाने दिया है। यहां तक की लोगों के लिए बनवाए गए भोजन को भी फिकवा दिया है। ब्राह्मण समाज सब देख रहा है और आने वाले 2022 में ब्राह्मण समाज भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगा.

ये भी पढ़ें: 

ओम प्रकाश राजभर ने की अखिलेश यादव और मायावती की तारीफ, CM योगी को लेकर कही ये बात

Flood in UP: यूपी में बाढ़-बारिश से हाहाकार, वायुसेना की ली जा रही मदद, ये जिले हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget