एक्सप्लोरर

Basti Flood: सरयू का जलस्तर बढ़ने से तटबंध पर बढ़ा दबाव, कई गांव में बाढ़ का संकट गहराया

Flood in Basti: बैराज से छोड़े गये पानी से सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. साथ ही कई गांवों पर बाढ़ का संकट गहरा गया है.

Flood in Basti: शारदा, सरयू और गिरजा बैराज से छोड़े गये पानी से सरयू नदी का जलस्तर पूरे ऊफान पर है. नदी का जलस्तर बढने के कारण अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर व गौरा सैफाबाद तटबंध पर नदी का तेज दबाव बना हुआ है. वहीं, नदी का जलस्तर अभी और बढ़ने का अनुमान है. केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार कल शाम तक आठ बजे नदी का जलस्तर 93•18 सेन्टीमीटर पर रिकार्ड किया गया, जो की ड्रेजर लेवल 92•73 से 45 सेन्टीमीटर ऊपर पहुंच गया. नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी और तटबंध के बीच बसे सूविखा बाबू ,टेढवा, माझा किताअव्वल ग्राम पंचायत के आधा दर्जन पूरवे बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर गये हैं.

दलित बस्ती भी आंशिक रूप से घिरने लगी है

वहीं, विशुनदासपुर की दलित बस्ती भी आंशिक रूप से घिरने लगी है. सुविखा बाबू गांव के लोग नाव से सवार होकर तटबंध पर आ जा रहे हैं. गांव के पढ़ने वाले करीब दो दर्जन बच्चे नाव से पढ़ने जा रहे हैं. गांव के अमित निषाद ,शिवा राजभर, विकास राजभर, संगम निषाद, अंशिका ने बताया कि, अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव जाने वाले रास्ते पर एक से दो मीटर पानी भर गया है. दो दिन हम लोग पानी में होकर स्कूल गये थे. लेकिन पानी अधिक हो जाने के कारण आज नाव से स्कूल जा रहे हैं. 

तटबंध पर नदी का तेज दबाव

बाढ़ खंड के अधिषाशी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि, नदी का तेज दबाव तटबंध पर बना हुआ है. अभी नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है. कटरिया चाँदपुर तटबंध पर कटरिया गांव के पास पहुंचे तहसीलदार सतेन्द्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर बाढ़ से घिरे सूविखा बाबू के ग्रामीण से बात कर उनका हर संभव मदद का आश्वासन दिया. तहसीलदार ने बताया कि, किसानों की बर्बाद हुई फसल का आकलन जलस्तर घटने के बाद किया जायेगा. पशुपालन विभाग से बात कर पशुपालकों में चारे का वितरण जल्द करवाया जायेगा. गांव में आने जाने के लिए तीन नावें लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें.

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी की बड़ी पहल, माफियाओं के कब्जे से खाली कराई जमीन पर बनेंगे गरीबों के घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget