एक्सप्लोरर

Hijab Controversy: Priyanka Gandhi के 'बिकिनी' वाले बयान पर संत समाज में गुस्सा, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

Ayodhya News: हिजाब विवाद पर प्रियंका गांधी के बिकिनी वाले बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.अयोध्या के संत समाज ने इस पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा संस्कृति विरोधी है.

Ayodhya News: हिजाब विवाद पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बिकिनी वाले बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अयोध्या के संत समाज ने इसे लेकर काफी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि विद्या के मंदिर को लेकर जिस तरीके की राजनीति प्रियंका गांधी कर रही हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है. देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे सावधान होने की जरूरत है. संत समाज का कहना है कि कांग्रेस (Congress) का स्तर इतना गिर गया है कि वो लड़कियों को बिकिनी पहन कर विद्यालय के जाने की बात कर रही है. उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए. बच्चों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया जा सकता. कांग्रेस पार्टी की भारतीय संस्कृति विरोधी विचारधारा है, जिसकी हम निंदा करते हैं.

प्रियंका गांधी के बयान पर संत समाज की आपत्ति

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि प्रियंका गांधी बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि लड़कियां चाहें तो स्कर्ट में घूमें, बिकिनी में घूमे, हम इसका विरोध नहीं करते लेकिन विद्या के मंदिर में जिस प्रकार से लोग राजनीति कर रहे हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है. वहां पर हिजाब का इस प्रकार से बवाल और विवाद करना ही नहीं चाहिए. शिक्षा के मंदिर में जिस प्रकार से संवैधानिक तरीके से जो नियम है उसे सब बच्चों को फॉलो करना चाहिए. वहां कोई धार्मिक उन्माद फैलाकर जिस प्रकार से पूरे देश में एक माहौल खड़ा किया जा रहा है इससे सावधान होने की जरूरत है. महंत राजू दास ने कहा कि प्रियंका गांधी आप इस मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां न सेकें.

कांग्रेस की विचारधारा भारतीय संस्कृति की विरोधी- परमहंस आचार्य

वहीं तपस्वी छावनी के संत परमहंस आचार्य ने कहा कि विद्यालय में जो यूनिफार्म है वो चाहे किसी भी धर्म या मजहब की हो सभी बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर ही जाएंगे. कांग्रेस पार्टी भारतीय संस्कृति को बिगाड़ने का काम कर रही है. उन्होंने प्रियंका के बयान की निंदा करते हुए कहा कि क्या बच्चियां विद्यालय में पढ़ने के लिए बिकिनी पहनकर जाएंगी कांग्रेस का स्तर इतना गिर गया है. विद्यालय शिक्षा का मंदिर हैं, चाहे किसी धर्म या मजहब के बच्चे हो विद्यालय में जो यूनिफॉर्म होगा वही पहन कर जाएगा. ऐसा नहीं है कोई बिकिनी पहनकर जाएगा तो कोई हिजाब पहनकर जाएगा. सभी छात्रों को स्कूल का यूनिफॉर्म मानना ही होगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: मुख्तार अंसारी का कैसा रहा है सियासी सफर, आखिर हर बार क्यों जीत जाते हैं बाहुबली?

UP Eelction 2022: मऊ सदर सीट से 5 बार से विधायक हैं मुख्तार अंसारी, सियासी इतिहास है बेहद दिलचस्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget