एक्सप्लोरर

Haridwar: बीजेपी और संत समाज ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, सड़क पर बनी मजार हटाने का मामला

Haridwar News: बीजेपी नेता संजय गुप्ता का कहना है कि प्रशासन ने अवैध मजारों के साथ कई मंदिरों को भी हटाया है. मंदिरों को हटाने पर कांग्रेस विधायकों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी संपत्तियों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है. हरिद्वार प्रशासन बड़े स्तर पर सरकारी संपत्तियों से अवैध अतिक्रमण हटा रहा है. प्रशासन ने आर्य नगर चौक के पास सड़क पर बनी मजार को हटाया था. कांग्रेस ने मजार हटाने की कार्रवाई के खिलाफ हंगामा कर विरोध जताया. पांच विधायकों ने हरिद्वार जिलाधिकारी से मुलाकात कर आक्रोश जताया. अब बीजेपी और संत समाज ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश से सरकारी संपत्ति पर बनी अवैध मजारों को तोड़ा जा रहा है.

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी और संत समाज ने खोला मोर्चा

धर्मनगरी हरिद्वार में बड़े पैमाने पर अवैध मजारों को हटाने का काम जारी है. हम शासन और प्रशासन को धन्यवाद देते हैं, मगर कांग्रेस का विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि देवभूमि को इस्लामिक भूमि नहीं बनने देंगे. इसलिए हम सरकार के समर्थन में खड़े हैं. आदियोगी महापीठ के परमाध्यक्ष स्वामी आदियोगी महाराज का कहना है कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. अवैध अतिक्रमण अवैध होता है चाहे मंदिर हो या मजार. मंदिरों को हटाने पर हिंदुओं की तरफ से विरोध दर्ज नहीं कराया गया. मगर एक जाति विशेष के लोग ही विरोध करते हैं. उन्होंने कांग्रेस विधायकों को राजनीति नहीं करने की सलाह दी.

सरकारी संपत्ति से अवैध अतिक्रमण हटाने का है मामला

बीजेपी कांग्रेस विधायकों के विरोध पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगा रही है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और लक्सर से पूर्व विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि प्रशासन ने अवैध मजारों के साथ कई मंदिरों को भी हटाया है. मंदिरों को हटाने पर कांग्रेस विधायकों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई. अदालत के आदेश पर उत्तराखंड सरकार का सरकारी संपत्ति से अवैध अतिक्रमण हटाने का काम सराहनीय है. जनता भी सरकार की कार्रवाई से काफी खुश है.

उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश का कांग्रेस विधायकों ने उल्लंघन किया. हरिद्वार प्रशासन से मांग है कि कांग्रेस विधायकों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. गिरफ्तारी नहीं करने पर संजय गुप्ता ने भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी संपत्ति से अवैध अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया है. 

Haridwar: हरीश रावत का कल गन्ना किसानों के लिए प्रदर्शन, कई बड़े कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की उम्मीद

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget