एक्सप्लोरर

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का मुद्दा गरमाया, बीजेपी के इस नेता ने की मांग

Meerut News: उत्तर प्रदेश के बंटवारे के सुर उठने लगे हैं. इस बार केंद्रीय मंत्री ने यूपी में अलग प्रदेश बनाने का मुद्दा उठाया है.

Sanjeev Balyan News: पश्चिमी यूपी के बीते विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी गठबंधन की बढ़त का असर अब बीजेपी नेताओं के भाषणों में देखा जा रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों के बड़े नेता संजीव बालियान ने अलग प्रदेश की मांग छेड़ दी है.

संजीव बालियान ने जाट समाज के एक अधिवेशन में रविवार (1 अक्टूबर) को कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए और मेरठ इस नए प्रदेश की राजधानी बने. संजीव बालियान ने कहा कि वह ये सपना लंबे समय से देख रहे हैं. संजीव बालियान के बयान के कई सियासी मायने देखे जा रहे हैं. 

जाट संसद का किया गया आयोजन

रविवार को मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का आयोजन किया गया था. इस जाट संसद में देश-विदेश के जाट नेताओं और जाट समाज के सरदारों ने शिरकत की. इस सभा में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों से जाट समाज के बड़े नेता शामिल हुए.

संजीव बालियान ने कहा कि सिर्फ एक जाति के सहारे आगे नहीं बढ़ा जा सकता है. सभी जाति बिरादरियों को साथ लेकर चलना पड़ेगा. बता दें कि, इससे पहले भी समय-समय पर पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग उठती रही है. हालांकि, इस बार अलग राज्य की मांग लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उठी है. 

सफाई अभियान में लिया हिस्सा

इससे पहले रविवार को संजीव बालियान ने खतौली में सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए श्रमदान किया. उन्होंने इस बारे में एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सेवा पखवाड़े के तहत आज खतौली कस्बे के बालाजी धाम मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और बीजेपे के साथियों के साथ स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें- 

UP News: योगी के मंत्री संजय निषाद का कांग्रेस-सपा पर हमला, लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget