एक्सप्लोरर

संजीव बालियान को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से अजित सिंह को दी थी मात

डॉ. संजीव बालियान फिर से मंत्री बने हैं, उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को डॉ. संजीव बालियान ने शिकस्त दी थी।

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को शिकस्त देने का इनाम मुजफ्फरनगर से दोबारा सांसद बने डॉ. संजीव बालियान को मिला है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार में वह फिर से मंत्री बने हैं। बालियान ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को डॉ. संजीव बालियान ने शिकस्त दी थी। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज जाट नेता तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को हराया था।

कड़ी थी टक्कर

सपा-बसपा के साथ गठबंधन के कारण मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को अपनी जीत तय लग रही थी। इसके बाद भी संजीव बालियान ने 6526 वोट से जीत दर्ज कर ली। जाटलैंड कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से बालियान दोबारा संसद पहुंचे हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद बन गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के सुमत प्रसाद जैन और बीजेपी के ही सोहनबीर सिंह यहां से लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीते थे।

पश्चिम यूपी के बड़े नेता हैं बालियान

संजीव बालियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े किसान नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनका जन्म 23 जून 1972 को मुजफ्फरनगर जिले के कुटबी गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम सुरेंद्र पाल सिंह है। इनकी पत्नी का नाम सुनीता बालियान है। डॉ. संजीव बालियान ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। इसके बाद उन्होंने सहायक प्रोफेसर और हरियाणा सरकार के साथ एक पशु चिकित्सा सर्जन के रूप में सेवाएं दी हैं।

राजनीतिक सफर

संजीव बालियान 2014 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रत्याशी कादिर राणा को हराकर पहली बार संसद पहुंचे थे। संजीव बालियान को 6 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। वर्ष 2014 से 2017 तक मोदी सरकार में उन्होंने कई मंत्रालयों को संभाला था। वर्ष 2014 में उन्हें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। जुलाई 2016 में उन्हें राज्यमंत्री जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन सिंतबर 2017 में उनको केंद्रीय कैबिनेट से बाहर कर दिया गया।

लगे हैं आरोप

संजीव बालियान वर्ष 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे में आरोपी रहे हैं। पश्चिमी यूपी के बड़े जाट नेता बालियान पर दंगों के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। जाटलैंड नाम से मशहूर मुजफ्फरनगर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों को लेकर चर्चा में रहा था।

कठिन था इस बार का चुनाव

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले डा. संजीव बालियान ने कहा था कि इस बार का चुनाव बेहद कठिन था। सारी विपक्षी पार्टियों एक ओर थीं तथा वह अकेले एक ओर थे। उनकी जीत जनता का एक बड़ा आशीर्वाद है। उनका कहना था कि मुजफ्फरनगर में मेडिकल कालेज बनवाना भी उनका सपना है। इसके साथ ही हाईवे को लेकर जो टेंडर आदि हो चुके हैं, उनके कार्य करवाने हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Case Live: राम मंदिर पहुंची SIT की टीम, चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी
Live: राम मंदिर पहुंची SIT की टीम, चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी
Noida News: पीजी में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान कुरियर से भेजता था तमिलनाडु
नोएडा: पीजी में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान कुरियर से भेजता था तमिलनाडु
Aligarh News: रेप के मामले में फरार ई-रिक्शा चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अलीगढ़: रेप के मामले में फरार ई-रिक्शा चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Ghaziabad News: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget