एक्सप्लोरर

Sanghmitra Maurya से शादी का दावा करने वाले शख्स ने फिर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिना तलाक लिए...

UP News: लखनऊ के दीपक कुमार स्वर्णकार ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. जिस मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने 6 जनवरी 2024 को अगली सुनवाई तय की है.

Sangmitra Maurya News: पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की बेटी संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) इन दिनों बड़ी मुसीबत में घिरती नजर आ रही है. बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने समेत 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में खुद को अविवाहित बता झूठ कहने का आरोप लगाया है.

दरअसल लखनऊ के रहने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य समेत 5 लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी लगाई है. दीपक ने दावा किया है कि संघमित्रा से उनकी शादी हुई है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि संघमित्रा ने बिना पहली शादी से तलाक दिए, दूसरी शादी कर ली.

दीपक कुमार स्वर्णकार ने अपने साथ धोखाधड़ी कर संघमित्रा से शादी करवाने समेत उस पर जानलेवा हमले और 2019 लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को विवाह संबंधी गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है. फिलहाल इस मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा मौर्य सहित 5 लोगों को तलब करते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2024 को तय की है.

3 जनवरी 2019 को हुई शादी

फिलहाल इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य पर आरोप लगाने वाले शख्स दीपक कुमार स्वर्णकार ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की है. इस दौरान उनका कहना है कि संघमित्रा मौर्य के साथ उसकी शादी 3 जनवरी 2019 को स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर कर दी गई थी. इस दौरान उनसे यह झूठ कहा गया कि संघमित्रा मौर्य का पहली शादी से तलाक हो गया है. वहीं दीपक कुमार स्वर्णकार ने बताया कि संघमित्रा मौर्य ने साल 2021 में अपने पहले पति से तलाक लिया था. 

चुनाव आयोग को दी गलत जानकारी

इसके साथ ही दीपक कुमार स्वर्णकार का कहना है कि जब उन्होंने साल 2021 में संघमित्रा से पूरे विधि-विधान से शादी करने की बात रखी तो उसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें जान से मारने की कई बार कोशिश की है. इसके साथ ही उनका कहना है कि 2021 में तलाक होने और साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के हलफनामे में शादी से संबंधित गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है.

उनका कहना है कि मामले में संघमित्रा मौर्य पर आईपीसी की धारा के तहत 420, 494 का मामला दर्ज हुआ है और अन्य आरोपियों पर 120बी, 530, 506 समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं. बता दें कि मामले में संघमित्रा मौर्य समेत उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य, मां शिवा मौर्य और भाई उत्कृष्ट मौर्य समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है. हालांकि अभी तक इस मामले में बदायूं से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: 'सपा का सफाया करने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य काफी', उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget