एक्सप्लोरर

संभल में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, 70 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी, चप्पे-चप्पे पर है पुलिस

Sambhal Update: संभल में आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ 70 जिला मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है. जो पुलिस द्वारा चिन्हित जगहों पर तैनात रहेंगे.  

Sambhal Update: यूपी के संभल में हिंसा के बाद आज जुमे की नमाज होनी है, जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है, ताकि और कहीं भी कोई संदिग्ध या अवैध गतिविधियां न हो सके. इसके साथ ही पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी है जिससे कोई भी भ्रामक या भड़काऊ भाषण जैसी पोस्ट नहीं डाली जा सके. जुमे की नमाज़ को लेकर 70 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है. ये सभी अधिकारी पुलिस द्वारा चिन्हित जगहों पर तैनात रहेंगे.  

संभल हिंसा के बाद इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है. जिला मजिस्ट्रेट ने पहले ही जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 की निषेधाज्ञा को लागू किया है और अब जुमे की नमाज को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधिकारियों के साथ तकरीबन 70 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है.  

पुलिस के साथ 70 मजिस्ट्रेट तैनात  
इनमें सभी डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम के अलावा ग्राम्य विकास विभाग से मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीपीआरओ और सभी खंड विकास अधिकारियों को लगाया गया है. प्रत्येक विभाग के सभी सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है. जिन्हें संभल में अलग-अलग प्वाइंट पर नमाज के दौरान तैनात किया जाएगा और वह निर्धारित रूट पर पुलिस के साथ मार्च भी करते रहेंगे.

पुलिस के द्वारा चिह्नित स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ इन मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी. इससे पहले गुरुवार शाम को पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने ऐलान किया किया शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में पहले की तरह जुमे की नमाज अदा की जाएगी. लेकिन इसमें बाहरी लोग जुमे की नाम में न आएं. आसपास के लोग जो यहां नमाज पढ़ते रहे हैं सिर्फ वहीं हो इसमें शामिल हों. 

कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने आने वालों की स्क्रीनिंग की जाएगी. लोगों से अपील है कि वो किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ कर अपने घरों को जाएं. अगर कोई इबादत के अलावा कुछ गड़बड़ करने की कोशिश करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा.

जुमे की नमाज से पहले रात में संभल में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से प्रशासन ने की ये अपील

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget