एक्सप्लोरर

जुमे की नमाज से पहले रात में संभल में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से प्रशासन ने की ये अपील

Sambhal News: संभल में हुई हिंसा के बाद यहां पर माहौल शांत है. शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

संभल में बीते 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा फैल गई. इस घटना के चार लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल यहां माहौल शांतिपूर्ण है. इसी कड़ी में प्रशासन ने कल यानी शुक्रवार (29 नवंबर) को जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर बड़ा ऐलान किया है. 

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि कल संभल की शाही जामा मस्जिद में पहले की तरह जुमे की नमाज अदा की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहरी लोग न जुमे की नमाज में न आएं और आसपास के जो लोग पढ़ते रहे हैं वही लोग यहां नमाज अदा करें.

कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि कल बाकी लोग लोग अपनी मुहल्लों की मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ें. शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने आने वालों की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके साथ में मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ कर लोग अपने घरों को जाएं. उन्होंने कहा, "अगर कोई इबादत के अलावा कुछ गड़बड़ करने की कोशिश करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा."

जुम्मे की नमाज़ से पहले पुलिस अलर्ट हो गई है. डीएम एसपी ने रात में फ्लैग मार्च किया. एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और ज़िलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने शहर की घनी आबादी वाले इलाके में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया. इस दौरान लोगों सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने का भरोसा दिलाया गया.

नमाज को लेकर कमिश्नर ने क्या कहा?
इससे पहले संभल में हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद यह सवाल उठ रहा था कि शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज होगी या नहीं. इस पर मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा, "जैसा हमेशा होता है, वैसे ही हर जगह नमाज अदा की जाएगी."

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रशासन ने अपील की है. संभल के डीएम और एसपी ने भी मस्जिद कमेटी से बात की है और सलाह दी है कि बेहतर होगा अगर कम संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए आएं.

आञ्जनेय कुमार सिंह ने आगे कहा, "यह इलाका एक हॉटस्पॉट है. यहां पर झड़प हुई थी और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा गया है कि अगर कम संख्या में लोग नमाज के लिए आएं तो बेहतर रहेगा. मस्जिद कमेटी ने इस बात पर सहमति जताई है. हमें शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने देने में कोई समस्या नहीं है."

कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि आज हमने ने पीस कमेटी के साथ बैठकें की हैं. इसके अलावा अलग-अलग मस्जिदों के उलमा से बातचीत की है. उन्होंने कहा कि सभी से शांतिपूर्ण नमाज का आश्वासन मिला है, इसके बावजूद पूरी चौकसी बरती जा रही है. 

'हिंसा से जुड़े साक्ष्य संकलन जारी'
इस मौके पर कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि पत्थरबाजी और हिंसा की घटना से जुड़ी जरूरी चीजें और सबूत इकट्ठा करना काम एक अलग टीम के जरिये किया जा रहा है. संभल में जरूरी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. 

कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि संभल में जरूरी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं और सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के सभी पांच जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज के दौरान बाहरी ताकत न घुसने पाएं इसकी खास तौर पर निगरानी की जा रही है और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है.

सुरक्षा के लिए 16 कंपनी तैनात
मुरादाबाद मंडल कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि संभल में सुरक्षा के मद्देनजर और एक कंपनी आरएफ, दो कंपनी आरआरएफ और 13 कंपनी पीएसी यानी कुल मिलाकर 16 कंपनी तैनात की गई है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाहर से फोर्सेज को बुलाकर तैनात किया गया है और हमारी लोकल पुलिस फोर्स भी है, साथ में स्टैंडबाई में भी हमारे पास फोर्सेज हैं. आपात स्थिति होने पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा. 

आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि संभल में स्थिति सामन्य होने तक चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी संस्थानों में जिनमें कोर्ट और धार्मिक स्थल भी शामिल हैं, उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. संवेदनशील स्थानों के साथ उन जगहों पर भी सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं, जहां दो पक्ष आमने-सामने आ सकते हैं. 

इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी जारी?
वर्तमान में संभल और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट पर पाबंदी है. पाबंदी हटाए जाने को लेकर मुरादाबाद मंडल कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल यहां इंटरनेट पर पाबंदी जारी है. इंटरनेट से पाबंदी हटाने के लिए कल समीक्षा बैठक करेंगे और उसके मुताबिक आगे फैसला किया जाएगा.

'आग लगाई... 'सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का आपत्तिजनक दावा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget