एक्सप्लोरर

Sambhal Violence: 'जिसने पत्थर उठाया वो जेल जरूर जाएगा', एसपी बोले- 100 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान, जानें पूरा अपडेट

Sambhal Violence: एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि संभल में रविवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस के द्वारा इंटरनेट बंद किया गया था, वो अब भी जारी है. लेकिन, इसके अलावा बाकी की गतिविधियां शुरू हो गई है.

Sambhal Violence Update: उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद सर्वे को लकेर हुई हिंसा के आज चौथे दिन भी इलाके में शांति व्यवस्था कायम है. इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. इस बीच स्कूल-कॉलेज और बाजार खोल दिए गए हैं. हालांकि इंटरनेट की सेवाएं अब भी बंद है. एसपी केके विश्नोई ने कहा कि जल्द ही इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी जाएगी. हिंसा में शामिल 100 से ज्यादा आरोपियों की पहचान हो चुकी है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. 

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि संभल में रविवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस के द्वारा इंटरनेट बंद किया गया था, वो अब भी जारी है. लेकिन इसके अलावा बाकी की गतिविधियां शुरू हो गई है. मंगलवार को स्कूल और बाज़ार भी खौले गए थे. जल्द ही इंटरनेट की गतिविधियां भी शुरू होंगी. पुलिस ने इस मामले में शामिल सौ से ज्यादा आरोपियों की पहचान कर ली है. उन सबके सीसीटीवी को जब्त कर लिया गया है. जल्द ही उनकी धरपकड़ की जाएगी. जिसने भी पत्थर उठाया है उसे गिरफ्तार कर जेल जरूर भेजा जाएगा. 

एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 27 लोगों को जेल भेजा गया है. जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. एसपी ने कहा कि संभल के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को 23 नवंबर को बीएनएस की धारा-168 के तहत नोटिस जारी किया गया है. 

सबूतों के आधार पर पहचान कर होगी कार्रवाई
मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा, अब तक 7 FIR दर्ज की गई हैं, 22 लोगों को नामजद किया गया है और 27 को गिरफ्तार किया गया है. 74 लोगों की पहचान की गई है और अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है. हमारी प्राथमिकता स्थिति को सामान्य करना है. लोग सहयोग कर रहे हैं. न केवल जांच के लिए, बल्कि स्थिति को सामान्य करने के लिए भी. इस घटना में सारे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर  आगे की कार्रवाई करेंगे. उम्मीद है कि कल तक सारी चीजे सामान्य हो जाएंगी. 

संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने समस्त पेट्रोल पंपों को पेट्रोल और डीजल की खुले में बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं. डीएम ने संभल में खुले पात्र, कैन और बोतल में डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगाई है. आशंका है कि घटना के बाद खुले पेट्रोल डीजल की बिक्री बढ़ सकती है जिससे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने ये आदेश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget