एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: कौन बिगाड़ रहा माहौल? जमकर हो रही राजनीति, BJP और सपा ने छोड़े जुबानी तीर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भले ही संभल नहीं गए हों. लेकिन उनके बीच से वापस आने के बाद जमकर सियासत हो रही है. पक्ष और सत्ता पक्ष के ओर से जमकर जुबानी तीर छोड़े जा रहे हैं.

Sambhal Violence: कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन सांसद प्रियंका गांधी ने जब संभल जाने की कोशिश की तो यूपी पुलिस ने उनको यूपी की सीमा से ही वापस भेज दिया. राहुल गांधी भले ही संभल न जा पाए हो लेकिन उसको लेकर राजनीति जमकर हुई. विपक्ष ने जहां सत्ता पक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया तो सत्ता पक्ष की तरफ से राहुल गांधी राजनीतिक स्टंट बताया गया.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीबन 2 घंटे तक उत्तर प्रदेश की सीमा पर खड़े रहे लेकिन जब प्रशासन अनुमति नहीं मिली तो वह वापस लौट गए. लेकिन कांग्रेसी सांसद गौरव ने कहा कि राहुल गांधी अमन का पैगाम लेकर संभल जाना चाह रहे थे ऐसे में आखिर उनका उस पैगाम के साथ वहां क्यों नहीं जाने दिया गया, किस बात का डर था.

क्या बोले सपा सांसद
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ऐसा ही हल जब सपा का प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था तो दौरान उसके साथ भी किया गया था. यूपी पुलिस और संभल का प्रशासन विपक्ष के नेताओं को वहां जाने नहीं दे रहा, आखिर क्या छुपाने की कोशिश हो रही है? डिंपल यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता वहां राजनीति करने नहीं जा रहे थे बल्कि संभल हिंसा में घायल हुए और मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ संवेदना प्रकट करने के लिए जा रहे थे.

संभल से सपा सांसद जिया उर रहमान ने भी इस घटना पर सवाल खड़े किए. रहमान ने कहा कि पहले सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ ऐसा किया गया और अब कांग्रेस के नेताओं के साथ. जियाउर रहमान ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन वहां पर साजिश रच रहा है और बेगुनाह लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है. जिया उर रहमान यही नहीं रुके उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर निर्दोष लोगों पर गोली चलाने का आरोप भी लगा दिया.

Dehradun News: सुपारी देने वाले को कांट्रैक्ट किलर ने ही उतारा मौत के घाट, सभी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजेपी का पलटवार
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के यूपी बॉर्डर से वापस आने के बाद संसद में भी हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस सांसदों ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया तो हंगामा हुआ, जिसके बाद कांग्रेस के सांसदों और सपा के सांसदों ने सदन से वाकआउट कर दिया. जबकि बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी के संभल दौरे को एक राजनीतिक स्टंट करार दिया. 

जगदंबिका पाल ने कहा कि जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन वहां पर शांति बहाली की कोशिश कर रहा है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं तो भला पुलिस और प्रशासन के मना करने के बावजूद राहुल गांधी वहां क्यों जा रहे हैं. जगदंबिका पाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी के संभल जाने की मंशा वहां संवेदना प्रकट करना नहीं, बल्कि शांत हो रहे माहौल को और भड़काने का है. इसी आधार पर जगदंबिका पाल ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराया.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget