एक्सप्लोरर

जयमाला स्टेज पर दुल्हे ने की गंदी हरकत, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें क्या है मामला

UP News: यूपी के संभल में दुल्हन ने जयमाला स्टेज पर ही शादी करने से इनकार कर दिया है. दूल्हे की हरकत से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि परिवार वालों के मनाने के बाद भी शादी के लिए राजी नहीं हुई.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से दूल्हे की शर्मनाक करतूत सामने आई है.  संभल जिले के एक गांव में जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन के साथ गंदी हरकत कर दी जिससे गुस्सा हुई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन के शादी करने से इनकार करने पर शादी की खुशियां छूमंतर हो गई. मामला थाने तक पहुंचा है जहां पुलिस आरोपी दूल्हे और उसके पिता को थाने ले आई है.

दरअसल यह पूरा मामला जिले के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 13 मार्च को इसी थाना क्षेत्र के गांव से बारात आई थी. सभी लोग शादी की खुशी में झूम रहे थे. दूल्हा पक्ष जहां शादी को लेकर आतुर नजर आ रहा था तो वहीं दुल्हन पक्ष के लोग भी मेहमानों की आवभगत में लगे हुए थे. बारात जैसे ही दुल्हन पक्ष के द्वार यह पहुंची तभी दुल्हन पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया. बारात में आए सभी मेहमानों को दुल्हन पक्ष ने भोजन कराया देर शाम जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करने लगा. आरोप है कि दूल्हा नशे में चूर था और उसने इस दौरान दुल्हन के साथ गंदी हरकतें कर दी जब दुल्हन की मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी बदतमीजी की. दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन खफा हो गई और स्टेज से उतरकर चली गई. दुल्हन ने दूल्हा की इस हरकत से नाराज होकर फेरे लेने से इनकार कर दिया. दुल्हन के शादी करने से इनकार करने पर शादी की खुशियां पल भर में गायब हो गई. दुल्हन को काफी समझाया गया. मगर दुल्हन जिद पर अड़ी रही. उधर अपनी गलती का एहसास होने पर दूल्हा ने भी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई. 

मामला बढ़ा तो पुलिस ने दिया दखल 
मामला बढ़ा तो थाना पुलिस पहुंच गई. पुलिस के अलावा घराती और बराती भी दुल्हन को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन दुल्हन फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई. इस दौरान गांव में ही पंचायत बैठाई गई. पूरी रात पंचायत का दौर चला लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई. जिस पर पुलिस दूल्हे पक्ष के लोगों को थाने ले आई. थाना प्रभारी रेनू देवी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की है. सहमति नहीं बन पा रही है. दुल्हन शादी करने से इनकार कर रही है. दूल्हे और उसके पिता को थाने लाया गया है फिलहाल समझौते की बात चल रही है. समझौता नहीं होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: नगर निगम के गंदे पानी से बनेगी बिजली, बदले में अलीगढ़ को पिलाया जाएगा गंगाजल, जानें कैसे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget