एक्सप्लोरर

संभल की मस्जिद को जुमा मस्जिद कहना क्यों है गलत? मौलाना कारी इसहाक गोरा ने बताई वजह

मौलाना कारी इसहाक गोरा के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है और कई लोगों ने इसे ज्ञानवर्धक बताते हुए समर्थन दिया है.

Sambhal Masjid News: संभल की जामा मस्जिद को जुमा मस्जिद कहे जाने पर धर्म गुरुओं की प्रतिक्रियाए आनी शुरू हो गई है . मशहूर आलिम और इस्लामी तालीमात के जानकार मौलाना कारी इसहाक गोरा ने एक अहम बयान जारी करते हुए कहा है कि 'जुमा मस्जिद' कहना न केवल लफ़्जी तौर पर ग़लत है, बल्कि इसका कोई शरई आधार भी नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सही शब्द 'जामा मस्जिद' है, जिसका इस्तेमाल ही दीनी लिहाज से दुरुस्त है.

मौलाना ने बताया कि अरबी भाषा में 'अल-जामेअ'  शब्द का मतलब होता है 'इकट्ठा करने वाला' या 'एकत्र करने वाली जगह'. इसी से 'जामा मस्जिद' शब्द बना है, जिसका मतलब है वह मस्जिद जहाँ नमाज-ए-जुमा, ईद की नमाज और दूसरी बड़ी इबादतें सामूहिक रूप से अदा की जाती हैं. उन्होंने कहा कि यह केवल इबादतगाह नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज के इत्तिहाद और तहजीब का भी प्रतीक होती है.

उन्होंने कहा कि आम भाषा में लोग अनजाने में 'जुमा मस्जिद' कह देते हैं, लेकिन यह न सही शब्द है और न इसका कोई दीनी आधार है. 'जुमा' तो हफ़्ते का एक दिन है, लेकिन 'जामा' एक ऐसी मस्जिद को कहते हैं जहाँ बड़ी तादाद में लोग जुमा की नमाज और दूसरी बड़ी इबादतों के लिए जमा होते हैं.

यूपी में खाकी शर्मसार, शादी का झांसा देकर दारोगा ने किया दुष्कर्म, युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मुस्लिमों से की ये अपील
कारी इसहाक गोरा ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि दीनी अल्फ़ाज और नामों के इस्तेमाल में संजीदगी जरूरी है. उन्होंने कहा कि 'हमारी दीनी तालीम, तहजीब और पहचान तभी बाकी रहेगी जब हम सही लफ़्जों और सही इस्तिलाहात का इस्तेमाल करेंगे.' उन्होंने कहा कि समाज को चाहिए कि वह अपने बच्चों को सही दीनी लफ़्ज सिखाए ताकि आने वाली नस्लें भी अपनी असल पहचान और जबान से जुड़ी रहें.

गौरतलब है कि भारत में कई शहरों में 'जामा मस्जिद' के नाम से ऐतिहासिक मस्जिदें मौजूद हैं. दिल्ली की जामा मस्जिद, जो मुग़ल बादशाह शाहजहां द्वारा 1656 में बनवाई गई थी, देश की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक मानी जाती है. ऐसे में 'जामा मस्जिद' शब्द का इस्तेमाल न केवल ऐतिहासिक, बल्कि भाषाई रूप से भी सही माना जाता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget