एक्सप्लोरर

यूपी में खाकी शर्मसार, शादी का झांसा देकर दारोगा ने किया दुष्कर्म, युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में इस तरह के मामलों की संख्या में इज़ाफा देखा गया है, जहां वर्दीधारी या पदों पर बैठे लोग अपने पद का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं को धोखा देने के आरोपों में घिरे हैं.

UP News: आगरा में एक युवती ने यूपी पुलिस के एक दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है. ट्रांस यमुना थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह टेढ़ी बगिया इलाके की रहने वाली है और 2022 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी अविनाश से हुई थी.

युवती के अनुसार, अविनाश ने खुद को सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाला बताया था और इसी दौरान दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं. धीरे-धीरे वह प्रेमजाल में फंसी और फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए. जब युवती ने विरोध किया तो अविनाश ने शादी का झांसा देकर चुप करा दिया.

एफआईआर में बताया गया है कि 2023 में जब अविनाश यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर चयनित हो गया और गाजियाबाद के कौशांबी थाने में तैनात हुआ, तब उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा. वह बात करने से कतराने लगा और मुलाकातें भी बंद कर दीं. संदेह होने पर युवती ने अविनाश का इंस्टाग्राम प्रोफाइल खंगाला, जहां से उसे पता चला कि दरोगा ने कहीं और सगाई कर ली है.

हिंदू लड़का-मुसलमान लड़की, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव, 4 साल से चल रहा था लव अफेयर

आगे की कार्रवाई नियमानुसार- पुलिस
इसके बाद युवती ने हिम्मत कर ट्रांस यमुना थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी दरोगा अविनाश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में इस तरह के मामलों की संख्या में इज़ाफा देखा गया है, जहां वर्दीधारी या पदों पर बैठे लोग अपने पद का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं को धोखा देने के आरोपों में घिरे हैं. राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए “मिशन शक्ति” जैसी कई योजनाएं चलाई हैं, लेकिन ऐसे मामले कानून व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करते हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी. पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है.

फिलहाल ट्रांस यमुना थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है. पुलिस अब आरोपी दरोगा अविनाश को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget