एक्सप्लोरर

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के लगाए नारे

यूपी के रायबरेली जिले में अधिकारी और पुलिसकर्मी परेड का आनंद ले रहे थे. उसी वक्त समय देखकर सपा कार्यकर्ताओं ने लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टरों के साथ तहसील की तरफ कूच कर दिया. सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए.

रायबरेली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां एक तरफ पुलिस लाइन परिसर में जवान परेड कर तिरंगे झंडे को सलामी दे रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ सपा कार्यकर्ता चोरी-छिपे ट्रैक्टर लेकर तहसील पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी. हालांकि, तहसील में मौजूद उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने नारेबाजी कर रहे सपाइयों को तत्काल तहसील से खदेड़ा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस कर्मियों को आता देख सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर भागने लगे.

पुलिस को देखते ही भागे सपा कार्यकर्ता पुलिस लाइन में सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी परेड का आनंद ले रहे थे. उसी वक्त समय देखकर सपा कार्यकर्ताओं ने लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टरों के साथ तहसील की तरफ कूच कर दिया. तहसील परिसर के अंदर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे सपाई नारेबाजी करने लगे. उपजिलाधिकारी सदर अंशिका दीक्षित बाहर निकलीं और सपाइयों से नारेबाजी ना करने की अपील की. तत्परता दिखाते हुए अंशिका दीक्षित ने पुलिस कर्मियों को सूचना दी जिसके बाद मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. जैसे ही पुलिसकर्मी आते दिखाई दिए सपाइयों में भगदड़ मच गई. ट्रैक्टर लेकर सपा के लोग गली कूचे में भागने लगे. एक ट्रैक्टर जिस पर जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे उसे पुलिस कर्मियों ने कब्जे में ले लिया है.

किसान एकता जिंदाबाद के लगाए नारे  ट्रैक्टर रैली निकालकर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए. साथ ही किसान एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. सपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र यादव ने कहा सरकार हमें पुलिस के बल पर नहीं रोक सकती है. हम किसानों के साथ आंदोलन में सक्रियता से भाग लेंगे. गांव से होते हुए शहर तक ट्रैक्टर लेकर हम आए हैं. रास्ते में किसी भी पुलिस प्रशासन ने रोकने की कोशिश नहीं की. हमारा ये आंदोलन लगातार चलता रहेगा, लगातार ट्रैक्टर रैलियां निकालकर किसानों का समर्थन करते रहेंगे.

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, किसान एकता जिंदाबाद के लगाए नारे

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली पुलिस प्रशासन की चौकसी और सक्रियता से अभी तक किसान रैली रायबरेली में सफल नहीं हो सकी थी. किसानों को पुलिस ने पहले से ही नजरबंद करके बाहर निकलने से रोक रखा था. लेकिन, गणतंत्र दिवस के मौके पर फायदा उठाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें:

गणतंण दिवस 2021: राजपथ पर परेड में दिखाई दी राम मंदिर की झांकी, देखें तस्वीरें

बरेली: नाबालिग लड़की को अगवा कर 10 हजार में बेचा, 25 दिन बाद अब इस हाल में मिली पीड़िता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget