एक्सप्लोरर

NDA की बैठक में जयंत चौधरी को मंच पर बैठने की नहीं मिली जगह, समाजवादी पार्टी ने कसा तंज

Lok Sabha Elections Results 2024: दिल्ली में आज हुई एनडीए की बैठक में रालोद प्रमुख जंयत चौधरी को पीएम मोदी के साथ मंच पर बैठने की जगह तक नहीं मिली जिस पर सपा ने तंज कसा है.

Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की आज दिल्ली में बैठक बुलाई गई, जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. इस बैठक की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें तमाम एनडीए के सहयोगी पीएम मोदी के साथ मंच पर बैठे हैं लेकिन रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं दी गई, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी ने रालोद पर तंज कसा है. 

एनडीए बैठक की जो तस्वीरें सामने आई हैं. उसमें पीएम मोदी के बगल वाली सीट पर डीटीपी नेता चंद्रबाबू नायडू बैठे हैं. उनके साथ नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और अनुप्रिया पटेल बैठे हैं. इनके अलावा पवन कल्याण, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी मंच पर हैं लेकिन, यूपी में दो सीटों जीतने वाली राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी सामने की पंक्तियों में बैठे हैं. 

जयंत चौधरी पर कसा तंज
समाजवादी पार्टी ने जयंत चौधरी की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए तंज कसा और कहा, 'RLD पार्टी के मुखिया जयंत चौधरी को मंच पर स्थान तक नहीं दिया गया जबकि उनकी 2 सीटें हैं, वहीं 1-1 सीट वाले दलों के नेताओं को मंच पर साथ में बिठाया गया.' 

सपा ने आगे कहा- 'भाजपा की जाट समाज से नफरत और स्व.चौधरी चरण सिंह जी एवं चौधरी अजीत सिंह जी के प्रति नाटकीय झूठे सम्मान का भंडाफोड़ हो गया है. जयंत चौधरी जी अगर सच में किसान हितैषी हैं तो उन्हें NDA से दूरी बनानी चाहिए और किसान हितों पर भाजपा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. छोटे और नजदीकी लालच के चक्कर में अपने स्वाभिमान और किसान हितों का सौदा भाजपा से नहीं करना चाहिए.' 

दरअसल जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल ने यूपी में दो सीटों बिजनौर और बागपत पर जीत दर्ज की है. वहीं अनुप्रिया पटेल की अपना दल सोनेलाल और जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का एक-एक सांसद हैं बावजूद इसके उन्हें मंच पर जगह दी गई लेकिन जयंत चौधरी सांसद की लाइन में बैठे हुए दिखाई दिए.

यूपी में प्रचंड जीत के बाद एक्शन के मूड में अखिलेश यादव, खत्म होगी इन विधायकों की सदस्यता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget