एक्सप्लोरर

UP Politics: आगामी चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारी, 18 मार्च से कोलकाता में होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, बनेगी रणनीति

UP Politics: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11 साल के अंतराल के बाद कोलकाता में आयोजित की जा रही है. बैठक में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 पर चर्चा होगी.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 18-19 मार्च को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में आयोजित की जाएगी. पार्टी के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा (Kiranmoy Nanda) ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में साल के अंत में तीन हिंदी भाषी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल के लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के लिए सपा की नीति और रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11 साल के अंतराल के बाद कोलकाता में आयोजित की जा रही है. सपा के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव ने शहर में पिछली बैठक की अध्यक्षता की थी. पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमारे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 मार्च को कोलकाता आएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 18 मार्च से हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू होगी.” 

विधानसभा और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

सपा उपाध्यक्ष ने कहा, “हम छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे.” अखिलेश और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मुलाकात की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर नंदा ने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं है. उन्होंने कहा, “फिलहाल कुछ भी तय नहीं किया गया है. अगर ममता बनर्जी शहर में होंगी, तो स्वाभाविक है कि दोनों नेता आपस में मिलेंगे.” 

पश्चिम बंगाल में 2021 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान अखिलेश ने ममता के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को समर्थन देने की घोषणा की थी. इसके बाद, ममता ने 2022 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में अखिलेश के पक्ष में प्रचार किया था. बंगाल की पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार में मंत्री रह चुके नंदा ने साल 2010 में अपनी पश्चिम बंगाल सोशलिस्ट पार्टी का सपा में विलय कर दिया था.

नंदा ने कहा, “यह पहली बार नहीं है, जब समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में आयोजित की जा रही है. 2012 समेत पांच मौकों पर सपा की बैठक शहर में आयोजित की जा चुकी है. हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जाती है.”

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव ने शेयर की दर्द भरी तस्वीरें, गांधी परिवार और स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget