एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी की तारीफ करना पड़ा भारी, सपा से बर्खास्त की गईं विधायक पूजा पाल

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कौशांबी स्थित चायल से विधायक पूजा पाल को बर्खास्त कर दिया है. गत दिन ही पूजा ने सीएम योगी की तारीफ की थी.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.  यह जानकारी एक पत्र में दी गई. कौशांबी स्थित चायल से विधायक पूजा पाल को संबोधित सपा चीफ द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा गया- आपके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों की गई हैं तथा आपको सचेत करने के उपरान्त भी उक्त गतिविधियों आपके द्वारा बन्द नहीं की गई, जिसके कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ. आपके द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी एवं गम्भीर अनुशासनहीनता है.

सपा चीफ ने लिखा कि अतः आपको समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया जाता है. साथ ही आपको समाजवादी पार्टी के सभी अन्य पदों से भी हटाया जाता है तथा अब आप समाजवादी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम/मीटिंग आदि में भाग नहीं लेंगीं और न ही आपको इसके लिए आमन्त्रित किया जायेगा.

UP Politics: आजम खान का नाम लिए बिना सीएम योगी ने याद दिलाई 11 साल पुरानी बात, बोले- नेता जी को भी बदनाम कर दिया

अब तक चार विधायक निष्कासित

बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस नीति की तारीफ की थी. सपा विधायक पूजा पाल ने 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर चर्चा के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पति की हत्या के मामले में न्याय दिलाया और माफिया जैसे अपराधियों को सजा दी.

उधऱ, सपा विधायक पूजा पाल द्वारा सीएम योगी की तारीफ़ पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, जो दिल में होता है, वो बाहर आ ही जाता है, ये सच है. मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं.

बीते 1 महीने के भीतर पूजा चौथी विधायक हैं जिन्हें सपा ने बर्खास्त किया है. इससे पहले सपा ने मनोज पांडेय, अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget