एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती ने अपर्णा यादव के बहाने मुलायम सिंह यादव पर साधा निशाना, कहा- BJP से मिली हुई है सपा

Mayawati News: बसपा सुप्रीमो मायवती ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर बड़ा हमला किया है.

Mayawati Attacks Samajwadi Party: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बसपा की मिलीभगत से इनकार करते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) बीजेपी से खुलकर मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को माफ नहीं करेंगे.

बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे, जिन्होंने अपनी सरकार में इनके (अम्बेडकर के) नाम से बनी योजनाओं और अधिकांश संस्थानों के नाम बदल दिये, जो अति निन्दनीय और शर्मनाक है.’’

अपर्णा यादव के जरिए साधा निशाना
मायावती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल होने की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘बीजेपी से बसपा नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह खुलकर मिले हैं, जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुये शपथ में अखिलेश को बीजेपी से आशीर्वाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है. यह जग-जाहिर है.’’

मायावती ने ट्वीट में साल 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की ओर इशारा किया, जिसमें मंच पर ही मुलायम सिंह यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कान में कुछ कहते हुए देखे गए थे और उनकी तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी.

403 सीटों में मिली सिर्फ 1 सीट
गौरतलब है कि 10 मार्च को संपन्न हुए यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गईं थीं. अपर्णा यादव ने चुनाव के दौरान बीजेपी के पक्ष में प्रचार भी किया. 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहीं अपर्णा यादव को बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था.

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर हुए हालिया विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और पार्टी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली. सपा ने आरोप लगाया था कि बसपा , बीजेपी से मिली हुई है.

यह भी पढ़ें:

UP MLC Election 2022: 30 सीटों के लिए मैदान में 139 उम्मीदवार, इन सीटों पर बीजेपी-सपा में सीधा मुकाबला

योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, गोरखपुर से चुने गए हैं विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget