एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: 30 सीटों के लिए मैदान में 139 उम्मीदवार, इन सीटों पर बीजेपी-सपा में सीधा मुकाबला

UP News: यूपी में अब एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. दोनों दलों ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत लगा दी है.

UP MLC Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव में भी बीजेपी (BJP) और सपा (Samajwadi Party) के बीच सीधी टक्कर दिखाई दे रही है. दोनों ओर से चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी गयी है. विधान परिषद सदस्य की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के तहत पहले चरण की 30 सीटों के लिए कुल 139 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डट गए हैं. नामांकन के अंतिम दिन 113 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे. यूपी एमएलसी चुनाव में सर्वाधिक 14 उम्मीदवार मेरठ-गाजियाबाद सीट से हैं. बदायूं, हरदोई व अलीगढ़ सीट से केवल दो-दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं. ऐसे में इन सीटों पर तो बीजेपी व सपा प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला है. मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 24 को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की असली तस्वीर सामने आ जाएगी.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मथुरा-एटा-मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र ही ऐसा है जहां से दो प्रतिनिधि चुने जाते हैं. बाकी सभी निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक प्रतिनिधि ही चुने जाते हैं. उन्होंने बताया कि 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व 24 को नाम वापसी का समय है. नौ अप्रैल को मतदान होगा. मतगणना 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी. पहले चरण के 29 निर्वाचन क्षेत्रों की 30 सीटों के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था. बीजेपी व सपा गठबंधन सभी 36 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस व बसपा इस चुनाव से बाहर हैं. वहीं इनमें कुछ निर्दलीय प्रत्याशी ऐसे भी है जिन्हें सपा या बीजेपी से टिकट नहीं मिला है. 

बांदा-हमीरपुर में आठ व प्रतापगढ़ में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मुरादाबाद-बिजनौर, रामपुर-बरेली व आगरा-फिरोजाबाद में छह-छह, वाराणसी, लखनऊ-उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़-मऊ, इलाहाबाद, झांसी-जालौन-ललितपुर, मथुरा-एटा-मैनपुरी, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर और पीलीभीत-शाहजहांपुर में पांच-पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. कानपुर-फतेहपुर, बाराबंकी, खीरी, गाजीपुर, बुलंदशहर व सीतापुर में चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसी प्रकार इटावा-फरूर्खाबाद, मीरजापुर-सोनभद्र, जौनपुर, बहराइच में तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं.

छह सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन

एमएलसी की छह सीटों के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है. सोमवार को इन छह सीटों के लिए नौ पर्चे भरे गए. गोंडा, देवरिया व बलिया निर्वाचन क्षेत्र से एक-एक और फैजाबाद, बस्ती-सिद्धार्थनगर व गोरखपुर-महराजगंज से दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.

उधर, अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय एमएलसी सीट के लिए सपा-बीजेपी में सीधी टक्कर मानी जा रही है. कलेक्ट्रेट पर बीजेपी से ऋषिपाल सिंह और सपा से मौजूदा एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने नामांकन किया. इस दौरान दोनों दलों के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे. नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. इस दौरान लोकदल नेता व पूर्व एमएलसी सुनील सिंह जो पहले अपनी दावेदारी ठोक रहे थे अंतिम समय में बीजेपी को समर्थन देकर पीछे हट गए हैं. 

विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी डॉ.सुधीर गुप्ता और सपा उम्मीदवार अमित यादव रिंकू समेत कई निर्दलियों ने कलेक्ट्रेट जाकर डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा किया. बीजेपी उम्मीदवार के आरओ कक्ष में पहुंचने से पहले ही प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रावधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णाराज आदि प्रमुख नेताओं और बीजेपी विधायकों समेत पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंच गए.

मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सोमवार नामांकन प्रक्रिया के तहत बीजेपी और सपा उम्मीदवारों के साथ ही एक किन्नर समेत कुल छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. इन सभी उम्मीदवारों ने डीएम/ निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

यह भी पढ़ें-

Kaushambi News: कौशांबी में प्रेम प्रसंग के चक्कर में दो भाइयों को ग्रामीणों ने पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

UP MLC Election: बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- 'कश्मीर फाइल्स' की तर्ज पर बने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget