एक्सप्लोरर

रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर भड़के अखिलेश के चाचा रामगोपाल, कहा- इस तरह की टिप्पणी तो...

प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा द्वारा पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर रामगोपाल यादव ने नाराजगी जताई है.

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्‍यसभा सदस्‍य रामगोपाल यादव ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया. उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर जो हमला हुआ है, वह बहुत ही निंदनीय और दुखद है.

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और इस यात्रा पर हमेशा ही आतंक का साया रहा है, क्योंकि पहलगाम इस यात्रा का पहला बेस कैंप होता है और एजेंसियां पता नहीं कर पाती हैं कि यहां लोगों पर इतना बड़ा हमला हो जाएगा, तो मैं मानता हूं कि यह एक इंटेलिजेंस फेलियर है. सीमा पार से भारत में भेजे जा रहे आतंकियों के मन में कोई खौफ नहीं है. ऐसे में सरकार को सबसे पहला काम यह करना चाहिए कि पीओके के रूट को नष्ट करे. मगर, ऐसा लगता है कि सरकार में इच्छाशक्ति नहीं है. अभी तक सरकार को एक्शन ले लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया."

रॉबर्ट पर क्या बोले रामगोपाल?
पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर गोली मारे जाने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा, "इस हमले में हिंदुओं के अलावा मुस्लिम भी मारे गए हैं. इस तरह की घटनाओं को भी राजनीति से जोड़ने की कोशिश की जा रही है और ये दुखद बात है. अगर, ये न होता तो देश से आतंकवाद खत्म हो गया होता, लेकिन सरकार की आतंकवाद को समाप्त करने की कोई इच्छा शक्ति नहीं है. ये बात सरकार को सूट करती है और हमारी जगह कोई और देश होता तो अभी तक हमला करके आतंकवाद को नष्ट कर देता."

पाकिस्तान से बात करने के सवाल पर सपा नेता ने कहा, "बातचीत से कोई रास्ता नहीं निकलेगा और इस हमले का आर्टिकल 370 से कोई मतलब नहीं है, क्योंकि आतंकवाद को पैदा करने वाला देश पाकिस्तान है और ये बात सभी जानते हैं."

रामगोपाल यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि मैं रॉबर्ट वाड्रा के बयान से सहमत नहीं हूं, इस तरह की टिप्पणी तो लोग सोशल मीडिया पर करते रहते हैं.

सपा सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी का पहलगाम हमले पर यही रुख है कि सरकार कड़ी कार्रवाई करे और अगर जरूरत पड़ती है तो भारतीय सेना को पीओके में भेजें.

बागपत: STF मेरठ यूनिट की असलहा तस्करों पर कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget