एक्सप्लोरर

अलीगढ़: नुमाइश बाबू का याराना बना मुसीबत! 'रफ्तार' के शो में जमकर चली कुर्सियां, वीडियो वायरल

Night Show in Aligarh: अलीगढ़ के ऐतिहासिक नुमाइश में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक शो में कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. बीजेपी नेता समेत कई लोगों ने इसके लिए नुमाइश बाबू को जिम्मेदार ठहराया है.

Aligarh News Today: अलीगढ़ की 150 साल पुराने ऐतिहासिक नुमाइश में जनता के मनोरंजन के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं. इस दौरान नाइट शो का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर दराज के मशहूर कलाकार भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं. 

इन्हीं में से मशहूर है कोहिनूर मंच. यहां के कोहिनूर मंच से बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों ने परफॉर्म कर अलीगढ़ की जनता का दिल जीत लिया है. कोहिनूर मंच पर होने वाले कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन के जरिये कड़े इंतजाम किए जाते हैं.

याराना में बांटे गए पास बने मुसीबत?
हालांकि अक्सर यहां पर नुमाइश बाबू की वजह से रंग में भंग पड़ जाता है. नुमाइश बाबू के जरिये याराना में बांटे गए पासों की वजह से प्रदर्शनी में कोहिनूर मंच को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा है. इसकी वजह से कोहिनूर मंच की वजह से अव्यवस्था फैल रही है. इसका सीधा उदाहरण रफ्तार का नाइट शो है.

आलम यह है कि इंदीप बख्शी का शो पूरा होने से पहले कलाकार को स्टेज छोड़कर चले गए. लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद अलीगढ़ की जनता कार्यक्रम का लुत्फ नहीं उठा पाई. कोहिनूर मंच में कार्यक्रम देखने आए बीजेपी नेता अनिल कुमार अव्यवस्था से काफी नाराज नजर आए. 

'दर्जन भर से ज्यादा लोगों का हंगामा'
बीजेपी नेता अनिल कुमार ने बताया कि इंदीप बख्शी के कार्यक्रम में दर्जनों लोगों को कोहिनूर मंच का पास वितरित किया गया था, उन लोगों ने इंदीप बख्शी के नाइट शो में जमकर हंगामा काटा था. आज फिर रफ्तार के नाइट शो में भी ऐसे ही एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद लोग कुर्सी फेंकने पर उतारू हो गए.

मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को काबू में किया. पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हुड़दंगियों को मौके से खदेड़ दिया. इस दौरान एक युवक चोटिल हो गया. बताया जा रहा है कि नुमाइश बाबू के जरिये याराना में ऐसे लोगों को पास दिए जा रहे हैं. जिनकी वजह से नुमाइश में अव्यवस्था फैल रही है.

एडीएम ने दिया जांच का आश्वासन
लोगों ने बताया कि अगर आने वाले समय में इन पर रोक नहीं लगाई गई तो ऐतिहासिक नुमाइश में ऐसे लोग लगातार व्यवधान पैदा करेंगे. फिलहाल कार्यक्रम में मौजूद युवक ने नुमाइश बाबू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इंदीप बख्सी नाइट और अन्य मामलों पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: 'डबल इंजन की सरकार डबल ब्लंडर वाली', महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर अखिलेश यादव ने किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
संसद में दूध लेकर पहुंचे सपा नेता, डिंपल यादव बोलीं- 'CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी'
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
'घबराइए मत आपकी समस्या का समाधान होगा', जनता दर्शन में बोले CM योगी
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget