एक्सप्लोरर

Watch: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी और पाखंडी, इन्हें कहा अपराधी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) पर तीखा हमला बोला है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) बीते कुछ दिनों से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. पहले उन्होंने रामचरितमानस पर विवादित (Ramcharitmanas Row) बयान दिया था. जिसके बाद उन्होंने साधु-संतों पर तल्ख टिप्पणी की. इसके बाद अब बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को सपा नेता ने ढोंगी और पाखंडी बताया है.

धीरेंद्र शास्त्री पर अपने ताजा बयान में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "मैं ऐसे ढोंगियों के पास जाने में विश्वास नहीं करता हूं. वो ढोंगी और पाखंडी हैं. कुछ धर्माचार्यों के ढोंग और पाखंड बाहर समझ में आ गए. एक से एक बड़े हत्यारे बैठे पड़े हैं." पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह द्वारा उनके बयान का समर्थन करने उन्होंने कहा, "वह बोले कि देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को अधिकार दिलाने की आवाज का लोग समर्थन कर रहे है."

UP Politics: बाबा रामदेव ने जमकर की सीएम योगी की तारीफ, जलगांव में एक मंच पर नजर आए दोनों दिग्गज

सिर काटने की धमकी देने वालों को बताया अपराधी
सपा नेता ने आगे कहा, "रामचरित मानस पर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कही है. ग्रंन्थ की कुछ चौपाइयों के अंश आपत्तिजनक हैं. सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, गाली देना अपमानित करना धर्म नहीं हो सकता." जबकि हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के द्वारा इनाम घोषित किए जाने के प्रश्न पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "साधु संत, धर्माचार्यों को गुस्सा नहीं आता. गुस्सा आ भी जाए तो श्राप देते हैं. सब काम तमाम हो जाता है. सिर काटने वाले अपराधी के रूप में बैठे संत और धर्म की आड़ लेकर बैठे वो अपराधी हैं."

इससे पहले उन्होंने कहा, "हर असंभव कार्य को संभव करने का नौटंकी करने वाले एक धाम के बाबा की धूम मची है. आप कैसे बाबा है जो सबसे सशक्त पीठ के महंत होने के बावजूद सिर तन से जुदा करने का सुपारी दे रहे हैं, श्राप देकर भी तो भस्म कर सकते थे. 21 लाख ₹ भी बचता, असली चेहरा भी बेनकाब न होता." बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कुछ दिनों से लगातार अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget