एक्सप्लोरर

UP Politics: बाबा रामदेव ने जमकर की सीएम योगी की तारीफ, जलगांव में एक मंच पर नजर आए दोनों दिग्गज

योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार को एक साथ मंच पर नजर आए. इस दौरान बाबा रामदेव ने सीएम योगी की तारीफ की.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) स्थित जलगांव (Jalgaon) के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वहीं एक कार्यक्रम में सीएम योगी और बाबा रामदेव (Baba Ramdev) मंच पर एक साथ नजर आए. जहां बाबा रामदेव ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की. इस कार्यक्रम की तस्वीरें सीएम योगी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा की.

सीएम योगी ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज जलगांव, महाराष्ट्र में 'अखिल भारतीय हिंदू गोर, बंजारा व लबाना-नायकडा समाज के कुंभ-2023' में सम्मिलित हुआ. निःसंदेह, यह भव्य आयोजन पूज्य संतों, ऋषियों, महापुरुषों व क्रांतिवीरों के संकल्पों को सिद्ध करेगा. आयोजन के प्रति मेरी हार्दिक शुभकामनाएं."

सनातन धर्म पर दिया बयान
वहीं बाबा रामदेव ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा, "हिन्दू धर्म कैसा होता है योगी आदित्यनाथ जैसा होता है. हिन्दू धर्म का मतलब राष्ट्र धर्म है." वहीं रामचरितमानस विवाद पर कहा, "देश संविधान से चलेगा, लेकिन जीवन सनातन धर्म से चलेगा. हमारे दो संविधान हैं, एक है सनातन संविधान, दूसरा देश का विधान संविधान है. हम सनातन धर्म का झंडा देश में ही नहीं पूरी दुनिया में फैलाएंगे. सनातन धर्म यूनिवर्सल लॉ है."

दरअसल, मुख्यमंत्री मुंबई से करीब 415 किलोमीटर दूर जलगांव जिले के जामनेर में आयोजित ‘बंजारा कुंभ 2023’ आयोजन को संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंजारा समुदाय के नेता और आरएसएस के पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि देश को ‘सनातन धर्म’ का आशीर्वाद मिला है जो दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है और जो मानव कल्याण का रास्ता दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म का अभिप्राय मानव कल्याण है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में कोई भी धोखाधड़ी या गैर कानूनी तरीके से धर्मांतरण नहीं करा सकता. अगर कोई ऐसा कराता पाया गया तो दोषी को 10 साल तक कैद का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, अगर कोई घर वापसी करना चाहता है तो कानून ऐसे लोगों पर लागू नहीं होता. वह फिर से हिंदू बन सकता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget