एक्सप्लोरर

'यूपी में आंधी-तूफान के लिए बीजेपी जिम्मेदार', सपा विधायक वीरेंद्र यादव का बेतुका बयान

Samajwadi Party News: सपा विधायक ने यूपी में आंधी तूफान से किसानों को हुए नुकसान के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदारी बताया है. उन्होंने कहा कि भगवान बीजेपी से नाराज हैं.

Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आए आंधी तूफान और बारिश की वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने बेतुका बयान दिया है. उन्होंने मौसम में आए इस बदलाव के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया और कहा कि किसानों का यही वक्त होता है जब वह खेतों में कटाई और मलाई करता है ऐसे में प्राकृतिक आपदा आना किसानों के लिए खतरा होता है. अभी नहीं इसके पूर्व जब भी भाजपा की सरकार रही है प्राकृतिक आपदा आई है. क्योंकि भगवान भी भारतीय जनता पार्टी से नाराज हैं. 

डॉ. वीरेंद्र यादव गाज़ीपुर की जंगीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. आंधी तूफ़ान को लेकर दिया गया उनका ये बयान अब सुर्खियों आ गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से भगवान नाराज है और इसी नाराजगी की वजह से 2027 में भाजपा की सरकार जाने वाली है और समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है. विधायक ने कहा कि एक दिन पहले जो आंधी और बारिश आई है उसके पीछे कहीं ना कहीं बीजेपी का हाथ है. 

आंधी-तूफान के लिए बीजेपी को बताया जिम्मेदार
डॉ. वीरेंद्र ने कहा कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तब-तब प्राकृतिक आपदा आती है और किसानों को नुकसान कर जाती है. सपा विधायक ने ये बात शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. ये कार्यक्रम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था.

इस दौरान उन्होंने संविधान को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना कर दबे-कुचले वर्गों को सम्मान और अधिकार प्रदान किया.

मौजूदा सरकार के द्वारा 5 किलो अनाज देकर गरीबों का मज़ाक उड़ाया जा रहा है.  बुलडोजर का भय फैलाकर और झूठे वादे कर जनता को ठगा जा रहा है. सत्ता में बैठे लोग अहंकार में चूर हो चुके हैं. लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी. 

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर इतिहास रचने की तैयारी, 12 अप्रैल को होगा विश्वस्तरीय हनुमान चालीसा पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget