एक्सप्लोरर

सपा विधायक ने कुत्ते से कर दी यूपी के शिक्षामित्रों की तुलना? यूपी विधानसभा में बीजेपी ने किया हंगामा

UP Vidhan Sabha News: यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक ने एक सवाल में कहा कि कुत्तों को सैर पर ले जाने वालों की सैलरी भी शिक्षा मित्र से ज्यादा होती है.

UP Vidhan Sabha News: उत्‍तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मामलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सदस्य के वक्‍तव्‍य का विरोध करते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों की तुलना कुत्तों से की जाए, यह ठीक नहीं है. बेसिक शिक्षा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि माननीय सदस्य ने सदन के अंदर शिक्षा मित्रों का जो अपमान किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. विधानसभा में बजट सत्र के छठे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल में सपा सदस्य राकेश कुमार वर्मा ने बेसिक शिक्षा मंत्री से प्रश्‍न किया था कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षामित्रों को वर्तमान में कितना मानदेय दिया जा रहा है तथा क्या सरकार बढ़ती महंगाई के मद्देनजर उक्त मानदेय को बढ़ाने अथवा उन्हें शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने पर विचार करेगी.

सरकार के जवाब से असंतुष्‍ट वर्मा ने पूरक प्रश्न के दौरान अपने वक्‍तव्‍य में शिक्षा मित्रों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा,'माननीय मंत्री जी के घर जो नौकर होगा, जो कुत्ते को सैर कराने का कार्य करता होगा, वह भी 20 हजार की सैलरी लेता है. मंत्री जी के घर जो कील ठोकने जाता है, वह एक हजार रुपये प्रतिदिन की मजदूरी लेता है, लेकिन शिक्षा मित्रों को एक दिन में लगभग साढ़े तीन सौ रुपये ही दिये जाते हैं, जो महंगाई के सापेक्ष बहुत कम है. ' इस पर संबंधित मंत्री का कोई जवाब आए उसके पहले सदन में वरिष्‍ठ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा, 'वर्मा जी ने कहा कि हमारा कुत्ता टहलाने वाला भी 20 हजार रुपये लेता है. क्या शिक्षा मित्रों की तुलना कुत्ते से की जाएगी. ’

'आप लोग गाय पालने की बात करते थे. . . '
इस बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य आपत्ति जताने लगे. चौधरी ने सदस्‍य की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग गाय पालने की बात करते थे और अब कुत्ता पालने लगे. सदन में जवाब देते समय संदीप सिंह ने कहा कि सदस्‍य ने शिक्षा मित्रों के संदर्भ में प्रश्‍न किया और शिक्षा मित्रों की तुलना पशु से कर दी तथा पिछले सत्र में भी विपक्ष के सदस्‍य ने पशु से तुलना की थी. उन्‍होंने कहा, 'शिक्षा मित्रों के प्रति यह सदस्‍य का भाव है. माननीय सदस्‍य ने सदन के अंदर शिक्षक का जो अपमान किया है, उसके लिए उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए. 'इसके पहले मंत्री संदीप सिंह ने प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि शिक्षामित्र को वर्तमान में 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है.

69,000 शिक्षक भर्ती में नया घोटाला? कांग्रेस ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग

मंत्री ने बताया कि बढ़ती महंगाई के दृष्टिगत मानदेय बढ़ाने एवं शिक्षामित्र को शिक्षक बनाने पर विचार करने का कोई प्रस्ताव अभी सरकार के पास विचाराधीन नहीं है. सिंह ने इसकी वजह गिनाते हुए कहा कि शिक्षामित्र का चयन ग्राम शिक्षा समितियां द्वारा ग्राम पंचायत के अधीन ‘इंटरमीडिएट’ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर 11 माह के लिए निर्धारित मानदेय पर किया जाता है. एक अन्‍य प्रश्‍न के उत्‍तर में उन्‍होंने कहा कि शिक्षामित्र संविदा पर कार्यरत हैं जिन्हें मानदेय 3500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget