एक्सप्लोरर

UP Assembly Elections 2027: यूपी के सभी 75 जिलों के लिए सपा ने बनाया खास प्लान, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने UP Vidhan Sabha Chunav 2027 के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में उन्होंने बड़ा ऐलान किया है.

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. अभी चुनाव में कम से कम डेढ़ साल वक्त बचा है. इससे पहले सपा चीफ और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. सपा चीफ ने इस आशय के संकेत दिए हैं कि पार्टी सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र बनाएगी. उन्होंने इसके पीछे तर्क भी पेश किए हैं.  हालांकि अभी अखिलेश ने आगरा, हाथरस और मथुरा का ही ऐलान किया है.

कन्नौज सांसद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शुक्रवार, 12 सितंबर को यह ऐलान किया. उन्होंने लिखा कि समाजवादी बनाएंगे स्थान विशेष के लिए ‘लोकल मैनिफेस्टो’ : मथुरा-वृंदावन लोकल मैनिफेस्टो, हाथरस लोकल मैनिफेस्टो, आगरा लोकल मैनिफेस्टो.

अखिलेश इस रणनीति के पीछे अपना पक्ष रखते हुए लिखा कि- समाजवादी पार्टी द्वारा स्थान विशेष के ‘लोकल मैनिफ़ेस्टो’ की घोषणा के पीछे का तर्क: 

  • इन स्थानों पर वर्चस्ववादियों द्वारा पैदा की गईं उत्पीड़नकारी सामाजिक भेदभाव की निंदनीय परिस्थितियां
  • इन स्थानों पर जान बूझकर बंद की जा रहीं आर्थिक गतिविधियाँ और यहाँ लगातार घटते आय-रोज़गार के साधन
  • इन स्थानों पर भाजपा के महा-भ्रष्टाचार से जन्मे नकारात्मक राजनीतिक हालात
  • इन स्थानों पर सत्तापोषित भूमाफ़ियों व बाहरी ठेका-माफ़ियाओं का मकड़जाल
  • इन स्थानों पर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली
  • इन स्थानों पर स्थानीय किसानों, मज़दूरों, युवाओं, महिलाओं, कारीगरों, दुकानदारों, कारोबारियों को नज़रअंदाज़ करने की भाजपाई साज़िशें
  • इन स्थानों की लंबे समय से चली आ संरचनात्मक सुधारों की मांग की अनदेखी
  • इन स्थानों की पूरी तरह से उपेक्षित स्थानीय अपेक्षाएँ व बुनियादी ज़रूरतों की दुर्दशा 

‘लोकल मैनिफ़ेस्टों’ एक सार्थक पहल- अखिलेश

सपा चीफ ने लिखा कि ‘लोकल मैनिफ़ेस्टों’ एक सार्थक पहल है जो पूरे प्रदेश के लिए आदर्श मॉडल बनेगी. जब, जहाँ जैसी आवश्यकता होगी, इसी तरह के ‘लोकल मैनिफेस्टो’ बनाकर, स्थानीय महत्व के मुद्दों व सड़क, फ़्लाई ओवर, बिजली, पानी, जलभराव, ट्रैफ़िक जाम, पक्की गलियों व अन्य इन्फ़्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट पर समयबद्ध तरीक़े से कार्य किया जाएगा.

ये नहीं किया तो नहीं मिलेगा मुफ्त राशन, अलीगढ़ में 3 लाख उपभोक्ताओं पर संकट, लिस्ट से कट जाएंगे नाम

उन्होंने लिखा कि जनता आज भी समाजवादियों के कामों को याद करती है और उन पर पूरी तरह से विश्वास भी करती है, इसीलिए ऐसे विशिष्ट प्रयासों से जनता फिर से समाजवादियों की सौहार्दपूर्ण, विकासोन्मुखी सरकार बनाएगी और उप्र को अमन-चैन और ख़ुशहाली के रास्ते पर वापस लाएगी.

पोस्ट के अंत में यूपी के पूर्व सीएम ने लिखा कि ये है पीडीए की महापुकार, हम बनाएंगे अपनी सरकार.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget