एक्सप्लोरर

UP Politics: लखनऊ का नाम बदले जाने की चर्चा के बीच शिवपाल यादव की आई प्रतिक्रिया, जानें सपा नेता ने क्या कहा?

UP News: सपा नेता शिवपाल यादव ने विधानसभा में आगे की सीट पर बैठने की संभावनाओं पर कहा कि विधानसभा में मेरी सीट पहले से निर्धारित है. यह पार्टी के नेता तय करते हैं कि किसे कहां बैठना है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. लखनऊ का नाम बदले जाने के प्रस्ताव और भगवान लक्ष्मण की मूर्ति लगाए जाने पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि मूर्ति लगाने और नाम बदलने के बजाय बीजेपी को विकास पर फोकस करना चाहिए. सपा नेता ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता है, लोग पुराने नाम ही बोलते रहते हैं. भगवान लक्ष्मण की मूर्ति लगाने वालों को उनके आदर्शों पर चलते हुए संदेशों पर भी अमल करना चाहिए. 

इसके साथ ही सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर सपा नेता शिवपाल यादव ने पल्ला झाड़ते हुए कहा स्वामी प्रसाद मौर्य जो कुछ भी बोल रहे हैं वह उनकी निजी राय है और पार्टी का उससे कोई लेना देना नहीं है. समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग भगवान राम और भगवान कृष्ण दोनों का ही सम्मान करते हैं, उनकी पूजा करते हैं. हम लोग सभी धर्मों और धर्म ग्रंथों का सम्मान करते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर हम और अखिलेश पहले ही सब कुछ साफ कर चुके हैं. बीजेपी के लोग बेवजह स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को तूल दे रहे हैं, शिवपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने किसी भी धार्मिक ग्रंथ का विरोध कभी नहीं किया है.

विधानसभा में मेरी सीट पहले से निर्धारित- शिवपाल यादव

वहीं सपा नेता ने कहा कि मीडिया से भी अपील करता हूं कि वह इस मुद्दे को बेवजह तूल न दें. वैसे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कभी ग्रंथ का विरोध नहीं किया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है तो अब प्रधानमंत्री को तय करना होगा. इसके अलावा सपा नेता ने विधानसभा में आगे की सीट पर बैठने की संभावनाओं पर कहा कि विधानसभा में मेरी सीट पहले से निर्धारित है. यह पार्टी के नेता तय करते हैं कि किसे कहां बैठना है, विपक्ष पहले से ही सदन में बहुत मजबूत है. सपा नेता ने कहा कि सदन कम से कम 45 दिन चलना चाहिए ताकि सभी समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा हो सके. हम कहां बैठेंगे, मीडिया को इसकी ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए. शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष का उत्पीड़न कर रही है, उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभी मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे.

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव पर कसा तंज, कहा- 'आगे की सीट पर बैठकर क्या कर लेंगे?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget