एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव पर कसा तंज, कहा- 'आगे की सीट पर बैठकर क्या कर लेंगे?'

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव आगे बैठें या पीछे कुछ नहीं मिलने वाला. शिवपाल को सम्मान तब होता है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिए जाते, सारी पॉवर तो अखिलेश के पास है.

Om Prakash Rajbhar: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पूर्वांचल दौरे पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का दौरा या तैयारी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है. जब-जब सपा (SP) सरकार में थी तब प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करके लाखों लाख लोगों की नौकरी छुड़वा दी. जब सरकार में थे तो सिर्फ 12 जातियां ही 27 फीसद आरक्षण का लाभ उठा रही थी. उन्होंने कहा कि जब सिर्फ 12 जातियों को लाभ दिलाया तो बाकी जातियां क्यों साथ आएंगे. 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तब 4 सितंबर 2013 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि 27 परसेंट आरक्षण जो पिछड़ों को मिल रहा है उसका लाभ 12 जातियां उठा रही हैं, 2001 में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट तैयार कराई गई थी उसको भी लागू करना याद नहीं आया और हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना ऐसे में उनके साथ कोई क्यों जाएगा. सिर्फ 12 जातियों को लाभ दिलाया तो बाकी जातियां क्यों साथ आएंगे? पुलिस भर्ती, लेखपाल भर्ती या कोई भी भर्ती उस समय हुई तो सिर्फ अपनी जाति दिखाई दे रही थी. अब सब जागरूक हैं, सब समझते हैं, कोई इन्हें क्यों वोट देगा?

शिवपाल यादव पर कसा तंज

ओपी राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव मझे हुए नेता है  लेकिन चार बार की सत्ता के बाद जनजातियों के साथ इन लोगों ने जो उपेक्षा की वह जातियां से किस मुंह से कहेंगे कि आप मेरे साथ आओ, हम आपका भला करेंगे. जब ये मालिक थे, देने लायक थे तब कुछ किया नहीं तो आज किस मुंह से कहेंगे, 4 साल तो अभी सत्ता में रहना नहीं तो कुछ देंगे नहीं, लोकसभा में जाकर क्या कर लेंगे. सरकार तो दिल्ली में बननी नहीं है जनता जागरूक है जिनके साथ सपा ने धोखा किया वो अलर्ट हो गए हैं चाहे जितना मंथन कर ले उस पर कोई विचार करने वाला नहीं.

राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव आगे की सीट पर बैठकर क्या करेंगे, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट की चर्चा कर लेंगे? सत्ता में थे तब भी नहीं की, अभी भी विधायक है, पहले भी विधायक थे, एक बार भी इस मुद्दे पर बोले नहीं. जब हम पिछड़े समाज की छात्रवृत्ति पर बोल रहे थे तब सपा नहीं बोल रही थी.  हम सामाजिक न्याय समिति पर सरकार से टकरा रहे थे तब यह लोग मजाक बना रहे थे. शिवपाल यादव आगे बैठे या पीछे कुछ नहीं मिलने वाला. शिवपाल को सम्मान तब होता है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिए जाते, मालिक बनाए जाते, तब वह पॉवर होती, सारी पॉवर तो अखिलेश के पास है. वो राष्ट्रीय महासचिव रहे, चाहे संगठन मंत्री बन जाएं, फैसला तो अखिलेश ही लेंगे. 

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी साधा निशाना

सुभासपा अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि मुझे हंसी आती है 40 साल से राजनीति करने वाले लोगों पर अपनी जाति का नाम लेकर, अपनी जाति को गोलबंद कर, कांशीराम के आशीर्वाद से मंत्री और विधायक बने, तब महिलाओं, पिछड़े, दलित का अपमान याद नही आया, जब उन्होंने बसपा की सत्ता जाते देखा तो भाजपा में आ गए, अब इन चौपाइयों को लेकर पत्र लिख रहे हैं, जब बीजेपी ज्वाइन की तब कहां थे, तब तो पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी सबसे मिलते थे. 5 साल से तो श्री राम-राम जप रहे थे, उसी रामचरितमानस का गीत गा रहे थे.

राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद तो कांशीराम की कृपा से बने, मोदी, योगी की कृपा से मंत्री बने, ओपी राजभर ने अपना धरातल तैयार किया है. अपने समाज को तैयार किया है, जो वंचित पिछड़ा दलित है उनको तैयार किया. उनकी बदौलत हमारा समझौता हुआ, हम उनकी तरह भीख मांगने नहीं गए हमें टिकट दे दो, वो बसपा के सिंबल पर लड़े, भाजपा के सिंबल पर लड़े लेकिन ओपी राजभर अपने सिंबल पर लड़कर आया. जब इनका समाज बीजेपी की तरफ भागा तो समझ गए कि वहां जाना चाहिए, यह हवा देखकर करवट बदलने वाले लोग हैं.

ओपी राजभर ने इस दौरान लखनऊ का नाम बदलने वाले भाजपा सांसद के पत्र का भी समर्थन किया और कहा कि हमने भी बहराइच का नाम बदलकर सुहेलदेव के नाम पर और गाजीपुर का नाम बदलकर भगवान राम के गुरु विश्वामित्र के नाम पर करने के लिए पत्र लिखा है. 

ये भी पढें-UP Politics: 'अमेठी पर संसद में संग्राम', जानें- स्मृति ईरानी ने क्यों किया 40 एकड़ जमीन का जिक्र?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget