एक्सप्लोरर

UP Politics: मोहन यादव के शपथ लेते ही चढ़ा सियासी पारा, शिवपाल यादव ने दिया जवाब, जानिए BJP के दावों पर क्या कहा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को बीजेपी विधायक दल के नेता मोहन यादव ने शपथ ली है. इसके बाद तमाम राजनीतिक आकलन किए जा रहे हैं, इसपर शिवपाल यादव ने जवाब दिया है.

UP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक दल के नेता और उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव (Mohan Yadav) ने बुधवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मोहन यादव (58) को राज्य की राजधानी भोपाल (Bhopal) के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद की शपथ दिलाई. लेकिन मोहन यादव पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) द्वारा दिए गए बयान की काफी चर्चा है.

दरअसल, मोहन यादव के एमपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद ये चर्चा चल रही है कि इसका असर हिंदी पट्टी के राज्यों में पड़ेगा. खास तौर पर इसका असर बिहार और उत्तर प्रदेश में पड़ने की संभावना जताई जा रही है. दावा है कि अब यादव विरादरी का वोट बैंक बीजेपी के ओर भी शिफ्ट हो सकती है. बीजेपी का दावा है कि मोहन यादव यूपी में जब चुनाव प्रचार करेंगे तो इसका सीधा असर यादव वोटर्स पड़ेगा और सपा को सीधी चुनौती मिलेगी.

Allahabad Central University के हॉस्टल में बम बना रहा था छात्र, फटने के बाद हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

शिवपाल यादव ने क्या कहा
बीजेपी के इन दावों और तमाम अटकलों पर सपा नेता शिवपाल यादव ने जवाब दिया है. शिवपाल यादव ने कहा, 'पहले तो उनको हमारी तरफ से बधाई. वहां अब उनकी सरकार बन गई है और अब देखें. सरकार अच्छी चलाएं और अच्छा काम करें. यहां उत्तर प्रदेश तो हमलोग देख लेंगे. हम उनको बधाई देते हैं, हम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बन गए उनको हमारी शुभकामनाएं हैं. अब वहां पर अच्छा चलाएं.'

मोहन यादव के अलावा राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा (मंदसौर के मल्हारगढ़ से विधायक) और राजेंद्र शुक्ला (रीवा से विधायक) को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे. 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. शपथ समारोह में जाने से पहले मोहन यादव ने भोपाल में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget