एक्सप्लोरर

Allahabad Central University के हॉस्टल में बम बना रहा था छात्र, फटने के बाद हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Allahabad Central University News: हॉस्टल के कमरा नंबर 68 में बम फटा है. इस कमरे में कब्जा करके अवैध रूप से छात्र रह रहा था. बम फटने की घटना में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Allahabad University News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल के कमरा नंबर 68 में बम फट गया. बम फटने से प्रभात नाम का छात्र घायल हो गया. उसके एक हाथ का पंजा उड़ गया और सीने में भी बम के छर्रे लग गए. पीसीबी के इस कमरे में छात्र कब्जा करके अवैध रुप से रह रहा था. मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है. घायल छात्र को इलाज के लिए एस आर एन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

बम फटने की घटना के बाद वहां पर आस पास हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची. छात्रों के सहयोग से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कुछ मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पीसी बनर्जी छात्रावास में रह रहे एक छात्र का बुधवार को कथित तौर पर बम बनाते समय विस्फोट होने से दाहिना हाथ बुरी तरह घायल हो गया. 

UP Politics: यूपी में नए चेहरे पर दांव लगा सकती है BSP, कई सीट पर मायावती की नई चाल, इन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी

क्या बोली पुलिस?
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी छात्रावास में रहता है और आज शाम वह कथित तौर पर बम बना रहा था, तभी अचानक विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक अन्य छात्र को मामूली चोट आई है. उन्होंने कहा कि पुलिस तहरीर के आधार पर प्रभात यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करेगी. हालांकि पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि पहले भी इलाहाबाद यूनिर्विसिटी में ऐसी घटनाएं होती रही हैं. कई छात्रों के गुटों पर छात्रावास में अवैध काम करने का आरोप लगता रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget