एक्सप्लोरर

CM योगी के गिद्ध-सूअर वाले बयान पर भड़के सपाई, नेता प्रतिपक्ष बोले- 'वो होश में नहीं हैं'

UP Assembly Budget Session: मैनपुरी के पूर्व सांसद और सपा विधायक तेजप्रताप यादव ने गिद्ध और सूअर वाले बयान पर कहा सनातन की चादर ओढ़कर अपनी नाकामियों को छुपाने का काम करते हैं.

CM Yogi Statement in UP Budget Session: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ को लेकर टिप्पणी करने पर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कह दिया कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वो मिला, गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली. वहीं सीएम योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता भड़क उठे हैं.

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी गिद्ध- सूअर वाले बयान पर कहा कि वो होश में नहीं हैं. सपा नेता ने कहा कि पता नहीं ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं गजब है, क्या बोला जाए, उनकी भाषा बिगड़ी है. इसके अलावा सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सरकार की तुलना कुंभ में व्यवस्था ना संभाल पाने वालों की तुलना गिद्धों और सूअरों से की. CM के जवाब में सपा विधायक ने गिद्धों और सूअरों से सरकार की तुलना कर डाली. उन्होंने कहा कि हम लोग धर्म को मानते हैं और बीजेपी पाखंड करती है.

वहीं मैनपुरी के पूर्व सांसद और सपा विधायक तेजप्रताप यादव ने गिद्ध और सूअर वाले बयान पर कहा सनातन की चादर ओढ़कर अपनी नाकामियों को छुपाने का काम करते हैं. ऐसी बिगड़ी भाषा पूरे देश में किसी CM की नहीं है, कैसी भाषा बोलते हैं सीएम योगी. 

गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली- सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि किसी ने सच कहा है कि महाकुम्भ में जिसने जो तलाशा, उसको वह मिला. गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली. संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, आस्थावान को पुण्य मिला, सज्जनों को सज्जनता मिली और भक्तों को भगवान मिले. 

सपा के लोगों ने गरीबी देखी नहीं है- सीएम योगी

सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा समाजवादी पार्टी के लोगों ने गरीबी देखी नहीं है, यही कारण है कि ये लोग लगातार गरीबों का उपहास उड़ाते रहे. इनकी सरकार गरीबों के लिए कोई स्कीम नहीं बना पाई.

'समाजवादी से सनातनी हो गए हैं नेता प्रतिपक्ष', विधानसभा में CM योगी का माता प्रसाद पांडे पर तंज

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहली बारिश में गड्ढे, NHAI ने किसानों को बताया जिम्मेदार
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहली बारिश में गड्ढे, NHAI ने किसानों को बताया जिम्मेदार
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
Embed widget