एक्सप्लोरर

सपा नेता नवाब सिंह यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, रेप के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Kannauj Rape Case: समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को कन्नौज जिले में 15 वर्षीय लड़की से रेप के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इस मामले में उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

Nawab Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप के प्रयास के आरोप में सोमवार (12 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया है. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब आरोपी नवाब सिंह यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. 

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'कल रात करीब 1.30 बजे यूपी 112 पर एक कॉल आई, जिसमें एक लड़की ने बताया कि उसके कपड़े उतार दिए गए हैं और मारपीट की कोशिश की गई है.' इस पर तत्काल मौके पर पहुंची कन्नौज पुलिस ने लड़की को बचा लिया और आरोपी नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ नवाब सिंह यादव के घर पहुंची थी.

गिरफ्तारी के बाद क्या बोले नवाब सिंह यादव?

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है. अपनी गिरफ्तारी के बाद नवाब सिंह यादव ने दावा किया, "यह पूंजीपतियों की साजिश है. पीड़िता इनकार कर रही है लेकिन इसके बावजूद छह बार मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे."

सपा नेता की तरफ से रेप की कोशिश कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र में की गई, जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है. नाबालिग लड़की की उम्र करीब 15 साल है. चूंकि आरोपी पर कन्नौज के सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का करीबी होने का आरोप था, इसलिए समाजवादी पार्टी ने उससे दूरी बना ली है. 

सपा नेता जूही सिंह ने की नार्को टेस्ट की मांग

कन्नौज रेप मामले में एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक वकील नवीन कुमार दुबे ने बताया कि नवाब सिंह यादव को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया. तो वहीं सपा नेता जूही सिंह ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नार्को टेस्ट की मांग की है. उन्होंने कहा,"यह समाजवादी पार्टी के एक पुराने नेता पर आरोप है. मैंने अभी एसपी की बाइट सुनी है. लड़की 15 साल की थी. तो वह किस तरह की नौकरी की तलाश में थी? वे नवाब सिंह को काफी समय से जानते थे." काफी देर तक उन्होंने सुबह फोन किया था, इसलिए रात में अचानक 112 नंबर भी डायल हो जाता है, इसलिए अगर लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई है, तो लड़की को न्याय मिलना चाहिए अन्यथा, हम नार्को टेस्ट की मांग करते हैं. हम किसी पर वास्तविक आरोप लगाने से पहले ठोस सबूत की भी मांग करते हैं. न्याय सबके साथ करना होगा."

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ को मात दे पाएंगे चाचा शिवपाल? अखिलेश यादव ने दी इस सीट की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget