एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा को खटक रहे राहुल गांधी! बताया नॉन बायोलॉजिकल, कहा- संसद परिसर में बस रील बन रही

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि संसद अब रील की अच्छी बन रही है लेकिन जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए जा रहे.

Samajwadi Party: संसद का शीतकालीन सत्र इस बार भी हंगामे की भेंट चढ़ते हुए दिख रहा है. विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में किसी भी अहम मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पा रही है. कई मुद्दों को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच दरार दिख रही है. इन तमाम बातों के बीच समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोनों को नॉन बायोलॉजिकल बताते हुए तंज कसा.

सपा नेता आईपी सिंह तमाम मुद्दों को लेकर अपनी बात खुलकर रखते हुए नज़र आते हैं. इस बीच अब उन्होंने सदन में हो रहे हंगामे को लेकर सत्ता पक्ष और कांग्रेस पार्टी दोनों पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि सदन में महंगाई, बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा ही नहीं हो पा रही है.

संसद में हंगामे को लेकर साधा निशाना
आईपी सिंह ने राहुल गांधी का सीधे नाम न लिखकर उन्हें RG कहकर संबोधित किया. सपा नेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- 'संसद परिसर में आजकल रील अच्छी बन रही है पर संभल, बेरोजगारी, कमरतोड़ मंहगाई जैसे गम्भीर मुद्दों पर चर्चा नही होगी. सदन में दोनों नेता नॉन बायोलॉजिकल हैं मोदी जी भगवान विष्णु के अवतार बताते हैं और नेता विरोधी दल RG भगवान शिव शंकर के अवतार बताते हैं'

सपा नेता आईपी सिंह की ये पोस्ट राहुल गांधी के उस वीडियो से भी जोड़कर देखी जा रही है जिसमें अडानी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन को मोबाइल फोन शूट करते दिख रहे हैं. इस दौरान वो अडानी और पीएम मोदी का मुखौटा पहने लोगों से दोनों की दोस्ती को लेकर सवाल करते भी दिखाई देते हैं. राहुल गांधी ने ये वीडियो एक्स पर भी शेयर किया है. 

आईपी सिंह ने इससे पहले भी राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कांग्रेस नेता की तस्वीर शेयर कर लिखा 'उम्र 55 की, दिल बचपन का, 1989 की भांति विपक्ष को नया नेता चुनना ही होगा जो सत्ता परिवर्तन कर सके.' इस तस्वीर में राहुल गांधी जयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ दिख रहे हैं. इसके अलावा कुछ और कांग्रेस नेता भी हैं.

आगरा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मियों से विवाद, खाना पैक कराने पर भिड़े 3 युवक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget