एक्सप्लोरर

UP: सपा नेताओं का डेलिगेशन आज जाएगा संभल, हिंसा प्रभावितों से मुलाकात कर देंगे आर्थिक सहायता

UP News: सपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को संभल दौरे पर जाएगा, जिसमें विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संभल सांसद जिया उर्रहमान बर्क सहित कई पार्टी के कई नेता शामिल रहेंगे.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश का संभल इन दिनों चर्चाओं में है और इसके पीछे की कई वजहें भी हैं. अब समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को संभल पहुंचेगा. सपा नेताओं का डेलिगेट्स हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगा. यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में सपा के कुछ सांसद और स्थानीय नेता सोमवार को संभल हिंसा में मारे गए लोगो के परिवारों से मिल कर उन्हें सपा की ओर से 5-5 लाख की मदद के चैक देंगे. कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है.

समाजवादी पार्टी नेताओं के संभल दौरे के संबंध में पार्टी की तरफ से जारी सूचना में बताया गया कि इस प्रतिनिधि मंडल में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद रूचि वीरा, सांसद इकरा हसन, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सांसद नीरज मौर्य, विधायक कमाल अख्तर, विधायक नवाब इकबाल महमूद, विधायक सिंह यादव के अलावा संभल सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, मुरादाबाद सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, बरेली सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप में शामिल रहेंगे.  

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा, "मैं संभल जा रहा हूं, जिनकी भी परिवार के लोग उसमें मारे हैं, उनके परिवार को 5-5 लख रुपये देने का ऐलान किया गया है, हमारे साथ पूरी टीम रहेगी जो टीम बनाई गई थी जाने के लिए, उसे टीम के सारे लोग हमारे साथ रहेंगे, डीएम से बात हुई अभी कोई रोकने की बात नहीं हुई है."

मस्जिद में दूसरे दिन के सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा
गौरतलब है कि, बीते 24 नवंबर को संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में दूसरे दिन के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में 4 लोगों की जान गई थी, कई लोग इस हिंसा में घायल हुए थे. इसके संभल प्रशासन ने दस दिसंबर तक में जिले में बाहरियों की एंट्री बैन कर दी थी, जिस कारण सपा नेताओं का डेलिगेशन संभल नहीं पहुंच सका था. संभल में पाबंदी खत्म होने के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल सोमवार यानी की आज संभल दौरे पर पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद बर्क और उनके पिता को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget